फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Rosy Meena Paulraj sets new national record in women's pole vault breaks surekha's eight years old record

National Games: मीना पॉलराज ने पोल वॉल्ट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, सुरेखा का आठ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Sun, 02 Oct 2022 03:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 03:58 PM IST
सार

मीना पॉलराज ने पोल वॉल्ट में वीएस सुरेखा का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 4.20 मीटर लंबी छलांग लगाई, जबकि सुरेखा ने आठ साल पहले 4.15 मीटर लंबी छलांग लगाई थी। 
 

विज्ञापन
Rosy Meena Paulraj sets new national record in women's pole vault breaks surekha's eight years old record
मीना पॉलराज - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पोल वॉल्टर रोजी मीना पॉलराज ने रविवार को गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला वर्ग में अपने खेल में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। मीना ने वीएस सुरेखा का आठ साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ा है। राष्ट्रीय खेलों में पोल वॉल्ट इवेंट में, तमिलनाडु की पोल वॉल्टर मीना ने 4.20 मीटर की छलांग लगाई। इसके साथ ही उन्होंने वीएस सुरेखा का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 4.15 मीटर लंबी छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


Guwahati Weather, IND vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 पर बारिश का साया, गुवाहाटी में पहले भी रद्द हो चुका है मैच
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि तमिलनाडु की मीना पॉलराज का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड। तमिलनाडु ने राष्ट्रीय खेल 2022 में 4.20 मीटर की छलांग के साथ महिला पोल वॉल्ट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उसने आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो वी.एस. सुरेखा (4.15) ने बनाया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी 36 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल बन जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में होगा। 

PAK vs ENG: बाबर आजम ने विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन इंग्लैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान

भारत में सात साल बाद राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 2015 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था। इसके बाद अलग-अलग वजहों से राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टलता रहा। अब गुजरात में इन खेलों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed