फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

एशियन पैरा गेम्स LIVE: दीप्ति जीवांजी का स्वर्णिम प्रदर्शन, शीतल देवी ने रचा इतिहास; फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 20 Oct 2026 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 09:23 AM IST
खास बातें

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पदक की तलाश जारी है। दीप्ति जीवांजी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शीतल देवी ने एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया। तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, बैडमिंटन और निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। जानिए दिनभर के नतीजे और पदक से जुड़ी सभी अहम अपडेट।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Live Updates Day-2: Gold, Silver, Bronze Medalists India Medals Tally Live Updates
दीप्ति जीवांजी - फोटो : Khel India

लाइव अपडेट

09:22 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: पैरा शूटिंग में मनीष नरवाल के रजत पदक जीतने की उम्मीद

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा के फाइनल में भारत के मनीष नरवाल रजत पदक की दौड़ में बने हुए हैं। वह फिलहाल दक्षिण कोरिया के जो जियोंगदू से पीछे चल रहे हैं। मनीष ने 2016 में शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में पदक जीते हैं। उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस स्पर्धा में भारत के दूसरे निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल शुरुआती दौर में पिछड़ गए और आठ निशानेबाजों के बीच सातवें स्थान पर रहे।
08:53 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के इन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस तरह है। 

1. पैरा एथलेटिक्स — 10 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

स्वर्ण

निषाद कुमार

पुरुष लंबी कूद T47

स्वर्ण

रिंकू हुड्डा

पुरुष भाला फेंक F46

स्वर्ण

सौम्या

महिला 1500 मीटर T12/T13

स्वर्ण

दीप्ति जीवांजी

महिला 400 मीटर T20

रजत

अजीत सिंह यादव

पुरुष भाला फेंक F46

रजत

राधा वेंकटेश

महिला 1500 मीटर T12/T13

रजत

प्रदीप कुमार

पुरुष भाला फेंक F53/F54

कांस्य

रवन्नी वलासनैनी

महिला 1500 मीटर T11

कांस्य

आयुष वर्मा

पुरुष भाला फेंक F53/F54

कांस्य

प्रवीण शर्मा

पुरुष गोला फेंक F11


2. पैरा जूडो — 2 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

रजत

कोकिला

महिला J2, 52 किग्रा

कांस्य

कपिल परमार

पुरुष J1, 70 किग्रा


3. पैरा तैराकी — 1 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

रजत

रवि कार्तिक बुधिगिना

पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13


4. पैरा टेबल टेनिस — 4 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

कांस्य

भाविना पटेल

महिला एकल, क्लास 4-5

कांस्य

सोनलबेन पटेल

महिला एकल, क्लास 3

कांस्य

रवि बेबी सहाना

महिला एकल, क्लास 9

कांस्य

प्राची पांडे

महिला एकल, क्लास 6

5. पैरा शूटिंग — 2 पदक

पदक

खिलाड़ी

स्पर्धा

स्वर्ण

मोना अग्रवाल

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1

रजत

अवनी लेखरा

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1

विज्ञापन
08:51 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स 2026 LIVE: भारत की पदक तालिका

खेल

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

पैरा एथलेटिक्स

4

3

3

10

पैरा जूडो

0

1

1

2

पैरा तैराकी

0

1

0

1

पैरा टेबल टेनिस

0

0

4

4

पैरा शूटिंग

1

1

0

2

भारत का कुल

5

6

8

19

08:40 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में प्राची पांडे ने जीता कांस्य पदक

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और कांस्य पदक जुड़ गया है। प्राची पांडे ने महिला एकल क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल में प्राची को इराक की अल-दय्येनी नजला के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इराकी खिलाड़ी ने 11-9, 11-2, 11-8 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। प्राची ने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन अगले दो गेम में उनकी प्रतिद्वंद्वी ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही प्राची ने भारत के लिए कांस्य पदक पक्का कर लिया।

08:16 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में रवि बेबी सहाना ने जीता कांस्य पदक

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को पैरा टेबल टेनिस में एक और पदक मिला है। रवि बेबी सहाना ने महिला एकल क्लास 9 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की माओ जिंगडियान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी खिलाड़ी ने यह मुकाबला 11-8, 11-2, 11-4 से जीता। हालांकि, सेमीफाइनल तक पहुंचने के कारण रवि बेबी सहाना का कांस्य पदक पक्का हो गया। इस तरह नागोया में भारतीय खिलाड़ी ने एक और पदक जीतकर देश की पदक तालिका में इजाफा किया।

08:15 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में सोनलबेन पटेल ने जीता कांस्य पदक

भारत की खेलो इंडिया खिलाड़ी सोनलबेन पटेल ने महिला एकल क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया की यून जियू के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई खिलाड़ी ने 11-7, 11-5, 11-6 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, सोनलबेन को फाइनल में हार मिली, लेकिन वह नागोया से कांस्य पदक लेकर लौटेंगी। उनके इस प्रदर्शन से एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और पदक जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:14 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: कौन हैं दीप्ति जीवांजी, भारत की स्वर्णिम बेटी?

दीप्ति जीवांजी महज 15 साल की थीं, जब भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोच एन. रमेश की नजर तेलंगाना में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली पैरा एथलीट तक का सफर तय किया। दीप्ति ने 2023 एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2024 में उन्होंने 55.07 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड बनाकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में भी कांस्य पदक जीता।

अब दीप्ति ने एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उन्होंने मंगलवार को महिला 400 मीटर टी20 फाइनल में 56.36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन से मंगलवार को भारत के स्वर्ण पदकों का खाता खुला।

Deepthi Jeevanji keeps her rise going with Asian Para Games 2026 gold. (Photo: PTI)
08:14 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा एथलेटिक्स में भाला फेंक में भारत को रजत और कांस्य

भारत ने पुरुषों की भाला फेंक एफ53/एफ54 स्पर्धा के फाइनल में दो पदक अपने नाम किए। प्रदीप कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय पदक तालिका में इजाफा किया। प्रदीप ने एफ54 वर्ग में 27.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आयुष ने एफ53 वर्ग में 17.88 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। ईरान के इरफान बोंडोरी ने 30.24 मीटर के थ्रो के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि, इस फाइनल में भारत के दो खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाकर देश को दोहरी सफलता दिलाई।

08:12 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा एथलेटिक्स में दीप्ति जीवांजी ने 400 मीटर में जीता स्वर्ण

दीप्ति जीवांजी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम एक और स्वर्ण पदक कर लिया। भारतीय धाविका ने महिला 400 मीटर टी20 फाइनल में 56.36 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। दीप्ति ने रजत पदक जीतने वाली जापान की नीना कन्नो को दो सेकंड से भी अधिक के अंतर से पीछे छोड़ा। कन्नो ने 58.92 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दीप्ति ने इससे पहले हीट में 57.57 सेकंड का समय निकालकर एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, फाइनल में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और 56.36 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

08:12 AM, 20-Oct-2026

एशियन पैरा गेम्स LIVE: पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने पक्का किया कांस्य पदक

भारत की भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4-5 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक पक्का कर लिया है। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें चीन की झांग बियान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। चीनी खिलाड़ी ने 11-7, 11-5, 11-7 से मुकाबला अपने नाम किया। इस हार के साथ भाविना की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टूट गई, लेकिन उन्होंने भारत के लिए एक पदक सुनिश्चित कर लिया।

भाविना ने क्वार्टर फाइनल में चीन की मियाओ झांग को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और अपना पदक पक्का किया था। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने एशियन पैरा गेम्स में एक और पदक अपने नाम किया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed