{"_id":"64f133b8-485a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"romain-grosjean-beats-tom-kristensen-to-win-race-of-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रोस्जेन ने जीती ‘रेस ऑफ चैंपियंस’","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ग्रोस्जेन ने जीती ‘रेस ऑफ चैंपियंस’
बैंकाक/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के फार्मूला वन ड्राइवर रोमेन ग्रोस्जेन ने सेबेस्टियन वेटल और माइकल शूमाकर जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए ‘रेस ऑफ चैंपियंस’ का व्यक्तिगत खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रोस्जेन ने क्वार्टर फाइनल में गत तीन बार के फार्मूला वन चैंपियन और रेडबुल के जर्मन ड्राइवर वेटल को शिकस्त देने के बाद सेमीफाइनल में सात बार के एफ वन चैंपियन शूमाकर को हराया।
विज्ञापन
फ्रांसीसी ड्राइवर ने फिर फाइनल में आठ बार के ली मेंस, 24 हावर्स विजेता डेनमार्क के टाम क्रिस्टनसन को बेस्ट ऑफ थ्री रेस फाइनल में पछाड़ते हुए खिताब जीत लिया।
विज्ञापन