फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Roger Federer not better than me, I have 23 Slams, he got 20: Frances Tiafoe reveal Serena Williams epic story

Wimbledon: 'फेडरर मुझसे बेहतर नहीं, मैंने उनसे ज्यादा ग्रैंड-स्लैम जीते', सेरेना विलियम्स ने क्यों कहा था ऐसा?

Sat, 08 Jul 2023 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jul 2023 04:05 PM IST
सार

साल 2019 में होपमैन कप में फेडरर और सेरेना मिक्स्ड डबल्स में आमने-सामने आए थे। पर्थ में हुआ यह मैच कई मायनों में दिलचस्प रहा था और अमेरिका के स्टार टेनिस प्लेयर फ्रांसेस टियाफो ने उस मैच की एक मजेदार घटना के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Roger Federer not better than me, I have 23 Slams, he got 20: Frances Tiafoe reveal Serena Williams epic story
सेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स टेनिस जगत के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 2000 के बाद से इन दोनों का इस खेल में एकतरफा प्रभाव रहा। स्विटजरलैंड के फेडरर ने मेंस सिंगल्स तो अमेरिका की सेरेना ने विमेंस सिंगल्स में ग्रैंड-स्लेम समेत कई कई खिताब जीते और अपने करियर को दिग्गज के तौर पर खत्म किया।
विज्ञापन


दोनों ने 40 की उम्र का पड़ाव पार करने के बाद 2022 में प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया था। दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं, लेकिन एग्जीबीशन मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ भी खेल चुके हैं। साल 2019 में इसी तरह के टूर्नामेंट होपमैन कप में दोनों मिक्स्ड डबल्स में आमने-सामने आए थे। पर्थ में हुआ यह मैच कई मायनों में दिलचस्प रहा था और अमेरिका के स्टार टेनिस प्लेयर फ्रांसेस टियाफो ने उस मैच की एक मजेदार घटना के बारे में बताया है।
विज्ञापन


Roger Federer Gifted Serena Williams His Tennis Racket, but She Gave It Back
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉक-शो में टियाफो ने बताई मजेदार कहानी

एक टेनिस शोडाउन टॉक शो के दौरान टियाफो अन्य टेनिस खिलाड़ी यूबैंक्स और शेल्टन से यूएसए में सेरेना के प्रभाव के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- सेरेना को लेकर सबसे मजेदार कहानी यह है कि मैं उनके साथ होपमैन कप में एक मिक्स्ड डबल्स का मैच खेल रहा था। हमारे सामने फेडरर और बेलिंडा बेनचिच थे।

फेडरर सेरेना को कभी दाईं ओर तो कभी बाईं ओर तो कभी सेंटर कोर्ट पर दौड़ा रहे थे। हर बार वह फेडरर के शॉट में फंस जा रही थीं। इसके बाद मैंने और सेरेना ने थोड़ा ब्रेक लिया और एक सीट पर जाकर बैठ। तब सेरेना खीज के बोलती हैं- मुझे समझ नहीं आता। मैं यह मैच हार नहीं सकती। फेडरर मुझसे बेहतर नहीं है। मैंने 23 ग्रैंड-स्लैम जीते हैं और उनके पास सिर्फ 20 ग्रैंड-स्लैम है।

Tennis news - Roger Federer and Belinda Bencic beat Serena Williams and  Frances Tiafoe - Eurosport
बेनचिच और फेडरर से हाथ मिलाते टियाफो और सेरेना

टियाफो के मेंटर के तौर पर काम कर रहीं सेरेना

टियाफो सेरेना के अच्छे दोस्त हैं। सेरेना फिलहाल टियाफो को मेंटर के तौर पर भी काम कर रही हैं। हाल ही में अमेरिका का यह युवा टेनिस स्टार टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हुआ था। टियाफो की सेरेना को लेकर कहानी पर यूबैंक्स चकित रह गए थे। उन्होंने कहा- हो ही नहीं सकता। आप यह अपने मन से बता रहे हो। वहीं, 20 साल के शेल्टन भी हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा- यह काफी चौंकाने वाला है। यूबैंक्स ने विंबलडन से पहले हाल ही में मैलोर्का ओपन जीता था। वहीं, शेल्टन अपने दूसरे ही ग्रैंड-स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस साल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

Serena Williams' power has Frances Tiafoe raving about Hopman Cup

Roger Federer and Serena Williams in first-ever match | CNN

टियाफो ने घटना की पुष्टि के लिए खाई कसम

दोनों के हैरान होने पर टियाफो ने कसम खाते हुए कहा- तब मैं भी सेरेना के मुंह से यह सुनकर हैरान रह गया था। तब मैंने सोचा था वाकई आपको नाम कमाने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत होती है। वह मजाक नहीं था। सेरेना का आत्मविश्वास देखने लायक था। टियाफो 2022 यूएस ओपन के सेमीफाइनलिस्ट रहे थे। सेरेना ने अपना प्रोफेशनल टेनिस करियर 23 ग्रैंड स्लैम के साथ खत्म किया था। यह ओपन एरा में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। वह पिछली बार 2022 में न्यूयॉर्क में खेली थीं। 40 की उम्र में भी उन्होंने वर्ल्ड नंबर तीन एनेट कोंतावेइत को हराया था। हालांकि, तीसरे राउंड से वह बाहर हो गई थीं।

Serena Williams and Roger Federer on-court interview (RR) | Mastercard  Hopman Cup 2019 - YouTube

टियाफो विंबलडन के तीसरे राउंड में पहुंचे

हालांकि, अब वह टेनिस से दूर हो चुकी हैं और दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। सेरेना की शादी एलेक्स ओहनायन से हुई थी। जबकि फेडरर ने पिछले साल टेनिस को अलविदा कह दिया था। फेडरर के संन्यास लेने पर सेरेना का इमोशनल पोस्ट भी सामने आया था। वहीं, 10वीं वरीयता प्राप्त टियाफो आज विंबलडन के तीसरे राउंड में 21वीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोर दिमित्रोव से भिड़ेंगे। शेल्टन लास्लो जेरे से हारकर बाहर हो चुके हैं। वहीं, यूबैंक्स ब्रिटेन के नंबर वन प्लेयर कैमरन नॉरी का सामने करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed