{"_id":"5bfceb40bdec22414b47c30c","slug":"ranji-trophy-to-be-played-in-green-park-on-november-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: यूपी और राजस्थान की टीमों ने अभ्यास में बहाया पसीना, 28 को ग्रीनपार्क में होगा मैच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
रणजी ट्रॉफी: यूपी और राजस्थान की टीमों ने अभ्यास में बहाया पसीना, 28 को ग्रीनपार्क में होगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:30 PM IST
सार
- रणजी ट्राफी : 28 नवंबर को ग्रीनपार्क में खेला जाना है मैच
- सुरेश रैना भी शामिल हुए टीम में
विज्ञापन
टीमों ने अभ्यास में बहाया पसीना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी और राजस्थान की टीमें रणजी ट्राफी का अपना चौथा मुकाबला 28 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलेंगी। इसके पहले दोनों ही टीमों ने सोमवार को नेट पर कड़ा अभ्यास किया। इस बार सुरेश रैना (यूपी के खिलाड़ी) भी खेलेंगे। रविवार को रैना शहर पहुंच गए और अभ्यास भी किया। दोनों टीमें मंगलवार को भी अभ्यास करेंगी।
इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। तीन-तीन मैच खेल चुकीं दोनों ही टीमों ने अपने सभी मैच जीते हैं। इस कारण दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से लबरेज हैं। हालांकि घरेलू मैदान होने के कारण यूपी टीम को मनोबल बढ़त हासिल हो सकती है। सुबह के सत्र में यूपी टीम के खिलाड़ियों ने कोच मंसूर अली व मैनेजर संजीव जकमोला की देखरेख में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। दोपहर में राजस्थान की टीम ने अभ्यास किया।
जाम में फंसी राजस्थान टीम की बस
सिविल लाइंस इलाके में जाम लगने की वजह से राजस्थान टीम की बस करीब आधा घंटे तक फंसी रही। नॉन एसी बस होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई। जाम में फंसने के कारण तिलक नगर स्थित होटल विजय विला से ग्रीनपार्क पहुंचने में टीम को एक घंटे लग गए।

रोमांच से भरपूर होगा मुकाबला
राजस्थान टीम के मैनेजर विजेंद्र यादव ने कहा कि यह मैच रोमांच से भरपूर होगा। दोनों ही टीमें अच्छी फार्म में हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के खिलाफ खास रणनीति तैयार की गई है। हमारी टीम के खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग दोनों पर ही फोकस किए हुए हैं। क्योंकि ग्राउंड के अंदर दोनों ही चीजे महत्वपूर्ण होती है।
राजस्थान की टीम
महिपाल लोमरोर, अशोक मिनारिया, रॉबिन बिष्ट, अनिकेत चौधरी, राजेश विश्नोई (सीनियर), अमित गौतम, तनवीर उल हक, सलमान खान, राहुल चाहर, चेतन बिष्ट, तजिंद्र सिंह, अर्जीत गुप्ता, नाथू सिंह, मनेंद्र सिंह, राजेश विश्नोई (जूनियर)। यूपी टीम की लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी।
पिच को दिया अंतिम रूप
इस बार ग्रीनपार्क की पिच रायपुर के पिच क्यूरेटर शमीम मिर्जा ने तैयार की है। हालांकि पिच अभी हैंडओवर नहीं की गई है। 28 नवंबर की सुबह ही पिच मैच रेफरी के हैंडओवर की जाएगी।