{"_id":"6aa690d68eb07b70d80a7fe5","slug":"indian-women-team-won-title-of-junior-hockey-asia-cup-beating-china-in-final-qualify-for-world-cup-match-highlights-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला टीम ने लगाई खिताब की हैट्रिक: जूनियर हॉकी एशिया कप में चीन को हराया, सानिका ने दागा निर्णायक गोल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला टीम ने लगाई खिताब की हैट्रिक: जूनियर हॉकी एशिया कप में चीन को हराया, सानिका ने दागा निर्णायक गोल
Sun, 13 Sep 2026 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोकी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:32 PM IST
सार
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को हराया और लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती। भारत की जीत में सानिका का योगदान अहम रहा।
विज्ञापन
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब लगातार तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल में चीन को 1-0 से हराया और खिताब की हैट्रिक लगाई। इस तरह भारतीय टीम ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत के लिए सानिका चंद्रकांत माने ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ।
एशिया कप में बरकरार रखा दबदबा
सानिका ने मैच के 17वें मिनट में गोल दागा जिससे भारतीय टीम ने बढ़त हासिल कर ली। गत चैंपियन टीम ने इस तरह एशिया कप में अपना दबदबा बरकरार रखा और इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव सफलतापूर्वक किया। शुरुआत में मुकाबला काफी कड़ा चल रहा था और दोनों टीमें बढ़त की तलाश में थी। चीन के पास अधिकतर समय पजेशन रहा और भारतीय टीम दबाव में दिखी। लेकिन गत चैंपियन टीम ने गियर बदला और दबाव को पीछे छोड़ते हुए वापसी की।
हॉकी इंडिया ने ईनामी राशि का किया एलान
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रही। भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा जिसमें टीम ने तीन जीत और एक ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को हराने से पहले दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात दी थी। भारतीय टीम साबित किया कि क्यों वह खिताब बचाने की हकदार थी। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए तीन लाख रुपये और सहायक स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपये के ईनामी की घोषणा की है।