फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan's Devendra Jhajadia got the khel ratn award, the first para athlete to get the award

राजस्थान के देवेंद्र झाझड़िया को मिला खेल रत्न, यह अवार्ड पाने वाले पहले पैरा एथलीट 

Tue, 29 Aug 2017 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 29 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's Devendra Jhajadia got the khel ratn award, the first para athlete to get the award
पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया - फोटो : google
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्थान के पैरा एथलीट खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को खेल रत्न से सम्मानित किया। रियो पैरालंपिक में जैविलन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। यह अवार्ड पाने वाले वह पहले पैरा एथलीट है।
विज्ञापन


राजस्थान के झाझड़िया ने वर्ष 2013 की आईपीसी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2015 की ही आईपीसी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। झाझड़िया ने 2004 और 2016 के पैरालंपिक खेलों में नए विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल जीते थे।
विज्ञापन


राजस्थान के 36 वर्षीय देवेंद्र झाझड़िया खेल रत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट है। उन्होंने पिछले साल ही रियो पैरालंपिक में भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इससे पहले वह 2004 के एथेंस पैरालंपिक में भी भाला फेंक में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्र्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस वर्ष खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समाराेह में क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है। वहीं, अर्जुन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed