{"_id":"a32f9bb985f5c3a332b590e7e332203b","slug":"pv-sindhu-macau-malaysian-grand-prix-gold-super-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु ने जीता मकाउ ओपन खिताब ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पीवी सिंधु ने जीता मकाउ ओपन खिताब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 Dec 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन जगत में भारत की नई साइना नेहवाल कही जा रहीं पीवी सिंधू ने अपनी गति और आक्रामकता पर काम करने के लिए हाल ही में हुए चाइना ओपन से नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
और जब कोर्ट पर अपने नए हथियारों को आजमाने का वक्त आया तो भारतीय शटलर बिल्कुल भी नहीं चूकीं।
नतीजा, साल के अंत में उन्होंने मकाऊ ओपन खिताब पर कब्जा जमाकर दिखा दिया कि वह इस खेल में करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का भार ढोने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने निर्णायक मुकाबले में कनाडा की ली मिशेल को महज 37 मिनट में 21-15, 21-12 से धूल चटाई। सिंधू का यह दूसरा ग्रां प्री खिताब है। इससे पहले उन्होंने इस साल मई में मलयेशिया ओपन अपने नाम किया था।
विज्ञापन
दिलचस्प बात है कि अगस्त में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू का जापान ओपन, डेनमार्क ओपन, फ्रेंच ओपन और हांगकांग ओपन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
इन टूर्नामेंटों में उनकी चुनौती दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। मगर मकाऊ ओपन में आखिरकार उन्होंने खिताब हासिल कर जोरदार वापसी कर ली।
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू यह खिताब जीतने के बाद निश्चित ही शीर्ष 10 में वापसी कर सकती हैं।
(इस खबर पर अपनी राय देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें।)