{"_id":"63b5a235ce60e2541f185fde","slug":"pv-sindhu-hs-prannoy-will-lead-india-in-asia-mixed-team-championship-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: सिंधु-प्रणय करेंगे एशिया चैंपियनशिप में टीम की अगुवाई, 14 से 19 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Badminton: सिंधु-प्रणय करेंगे एशिया चैंपियनशिप में टीम की अगुवाई, 14 से 19 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट
Wed, 04 Jan 2023 09:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:29 PM IST
सार
दुबई में 14 से 19 फरवरी तक बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप का आयोजन होगा। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा- हमने मजबूत टीम चुनी है, जो किसी भी शीर्ष टीम को हराने में सक्षम है।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय 14 से 19 फरवरी तक दुबई में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा- हमने मजबूत टीम चुनी है, जो किसी भी शीर्ष टीम को हराने में सक्षम है।
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय चुना गया है। वहीं, महिला एकल में पीवी सिंधु और आकर्षी कश्यप चुनौती पेश करेंगी। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और कृष्ण प्रसा गर्ग-विष्णुवर्धन गौड़ पी पर देश को पदक दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, महिला युगल में त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद और अश्विनी भट-शिखा गौतम पर सबकी नजरें हैं। मिश्रित युगल टीम में ईशान भटनागर और तनिशा क्रेस्टो शामिल हैं।