फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   priyanka gandhi said players are nation's pride Wrestlers allegations should be investigated

Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो

Thu, 19 Jan 2023 12:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 12:44 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।"

विज्ञापन
priyanka gandhi said players are nation's pride Wrestlers allegations should be investigated
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पहलवानों के आरोपों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा "आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।"
 

पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगाट ने भी इस मामले पर ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा "मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।"
 

इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा "कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।"
 

क्या है मामला?
बुधवार के दिन भारत के 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठ गए। इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बजरंग ने कहा कि जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है। वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चहेते लोग लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरुष कोच भी लड़कियों के साथ-साथ महिला कोच का भी शोषण करते हैं।

बृजभूषण सिंह 2011 से भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं। 2019 में उन्होंने तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था। वह छह बार से लगातार सांसद हैं। फिलहाल वह कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed