{"_id":"677141d294d29b8c540f6205","slug":"prime-minister-narendra-modi-lauded-the-recently-concluded-bastar-olympics-2024-in-mann-ki-baat-program-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन को सराहा, मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र; जानें क्या कहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने बस्तर ओलंपिक के आयोजन को सराहा, मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र; जानें क्या कहा
Sun, 29 Dec 2024 06:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने इसी जिले में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया था। इस बहु-खेल आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं की खोज करना, नक्सल प्रभावित बस्तर के आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा में शामिल करना और लोगों और प्रशासन के बीच संबंधों को बेहतर बनाना था।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में बस्तर ओलंपिक के आयोजन की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए इस टूर्नामेंट ने युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। मोदी ने कहा कि यह एक अनूठा आयोजन है और यह इस बात का प्रतीक है कि देश में बदलाव हो रहा है। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर वन भैंसा और पहाड़ी मैना हैं जो जिले की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाता है।
विज्ञापन
पिछले महीने छत्तीसगढ़ सरकार ने किया था आयोजन
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले महीने इसी जिले में बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया था। इस बहु-खेल आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं की खोज करना, नक्सल प्रभावित बस्तर के आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा में शामिल करना और लोगों और प्रशासन के बीच संबंधों को बेहतर बनाना था। छत्तीसगढ़ का अविभाजित बस्तर जिला, जिसे अब सात जिलों में विभाजित कर दिया गया है, भौगोलिक दृष्टि से केरल से बड़ा है और देश के सबसे बुरी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

बस्तर ओलंपिक का सपना साकार होने से खुश हुए पीएम
मोदी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हो गया है। पीएम ने कहा, क्या आप जानते हैं कि हमारे बस्तर में एक अनोखा ओलंपिक शुरू हो चुका है। पहले बस्तर ओलंपिक के जरिए बस्तर में एक नई क्रांति आ रही है। बस्तर ओलंपिक सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है। ये एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल एक साथ मिल रहे हैं, जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। आपको यह जानकर भी खुशी होगी कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह था।

माओवाद के गढ़ रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक अनूठे ओलंपिक की शुरुआत हुई है। इस आयोजन में अद्भुत प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों की कहानियां बहुत प्रेरित करने वाली हैं। #MannKiBaat pic.twitter.com/fbnlT2ZamI
— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2024
मोदी ने कहा कि इस आयोजन के पहले संस्करण में सात जिलों के 165000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, यह हमारे युवाओं के संकल्प की गौरव-गाथा है। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, कराटे, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल हर खेल में हमारे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।