फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi spoke to silver medal winner Neeraj Chopra, took update on his injury paris olympics 2024

PM Modi-Neeraj: पीएम मोदी ने पदक विजेता नीरज चोपड़ा से की बात, चोट पर लिया अपडेट, तारीफ में कही यह बात

Fri, 09 Aug 2024 03:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बात की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को बधाई दी और उनकी चोट पर अपडेट लिया।

विज्ञापन
PM Modi spoke to silver medal winner Neeraj Chopra, took update on his injury paris olympics 2024
नीरज चोपड़ा-पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाले स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बात की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को बधाई दी और उनकी चोट पर अपडेट लिया। इस दौरान पीएम ने नीरज की मां की खेल भावना को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने फोन कॉल के दौरान कहा, "आपने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। देर रात 1 बजे भी लोग आपको एक्शन में देख रहे थे, उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे।" उन्होंने फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इसके लिए पीएम ने उनकी सराहना की। नीरज ने बताया कि चोटों के कारण वह खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, "मैं इन परिस्थितियों में भी अपने देश के लिए पदक जीतकर खुश हूं। खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।"

नीरज ने रचा इतिहास
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुए। ऐसा करने वाले वह स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट बन गए। उन्होंने  89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed