फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM modi shares message at the inauguration ceremony of Khelo India University Games 2023

Khelo India: 'जमकर खेलिए, डटकर खेलिए..', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह में पीएम का संदेश

Mon, 19 Feb 2024 09:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 19 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा, खूब खेलिए, डटकर खेलिए।

विज्ञापन
PM modi shares message at the inauguration ceremony of Khelo India University Games 2023
पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 अष्टलक्ष्मी का उद्घाटन आज गुवाहटी में हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को संदेश दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर खिलाड़ियों को जमकर और डटकर खेलने की सलाह दी। इसके अलावा पीएम ने भारत की जनता से खेलों को बढ़ावा देने की अपील की। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, "मैं इस इवेंट में हिस्सा लेने आए सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। देश के कोने-कोने से आए आप सभी खिलाड़ियो ने गुवाहाटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भव्य तस्वीर बना दी है। आप जमकर खेलिए, डटकर खेलिए। खुद जीतिए और अपनी टीम को भी जिताइए हारेंगे तो भी यहां से बहुत कुछ सीखकर जाएंगे।"
विज्ञापन


'खेलों को बढ़ावा दें' -पीएम मोदी
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के सम्मान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि ये समाज का दायित्व है कि खेलों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने आगे कहा, "आज समय की मांग है कि हम खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही उसका जश्न मनाएं। यह खिलाड़ियों से ज्यादा समाज का दायित्व है। जिस तरह 10वीं या 12वीं बोर्ड के नतीजों के बाद अच्छे नंबर लाने वालों का सम्मान दिया जाता है उसी तरह समाज को ऐसे बच्चों का सम्मान करने की परंपरा विकसित करनी चाहिए जो खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 अष्टलक्ष्मी की शुरुआत शनिवार को गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी इवेंट के साथ हुई। हालांकि, इस इवेंट का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आज आयोजित किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे। पार्श्व गायक और संगीतकार पापोन ने अपनी सुरीली आवाज से एथलीटों और प्रशंसकों का मनोरंजन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed