PM Modi-Rani Rampal: 'आप हमारे देश की नारी शक्ति की सच्ची राजदूत रही हैं', PM मोदी ने रानी रामपाल को लिखा पत्र
2021 टोक्यो ओलंपिक में रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। रानी ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
विस्तार
PM Narendra Modi writes to former India women's hockey team captain Rani Rampal who announced her retirement recently.
"You have been a true ambassador of the immense potential of our nation's Nari Shakti. Redefining excellence and setting a benchmark for younger players, you… pic.twitter.com/GuGMlJmIuE— ANI (@ANI) October 28, 2024विज्ञापन
पीएम मोदी ने क्या लिखा?
रानी रामपाल ने कही यह बात
उन्होंने कहा इतना मौका और मुकाम बहुत कम लड़कियों को मिलता है। वे इतने समय तक दिल से ही खेली। हॉकी ने बहुत कुछ दिया है। बड़ी पहचान भी दी। इतने साल तक खेलने की खुशी है तो दुख भी है कि अब भारत की जर्सी कभी नहीं पहन सकेंगीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने उनके लिए गरीबी के बीच कड़ा संघर्ष किया तो उन्होंने भी उसी समय ठान लिया था कि अगर जीवन में कुछ तो करना ही होगा। मुझे मेरे कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त बलदेव सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह हॉकी में बेहतरीन कर सकती हैं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए हॉकी इंडिया ने लिखा कि उत्कृष्टता का एक युग समाप्त हो गया। हम एकमात्र और एकमात्र रानी रामपाल को विदाई देते हैं, जो एक दशक से अधिक समय से भारतीय हॉकी को परिभाषित करने वाली एक आइकॉन हैं। भारत को अनगिनत जीत दिलाने से लेकर देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए प्रेरणा बनने तक, रानी की विरासत हमेशा चमकती रहेगी। रानी आपके बेजोड़ समर्पण, नेतृत्व और जुनून के लिए धन्यवाद। आपने अगली पीढ़ी के लिए रास्ता तैयार किया है और भारतीय हॉकी पर आपका प्रभाव आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा।