फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi gave a big message from America regarding Olympics 2036, said- we are making every effort to host it

ओलंपिक 2036: भारत की मेजबानी पर अमेरिका से पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- हम हर संभव प्रयास कर रहे

Sun, 22 Sep 2024 11:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Sep 2024 11:45 PM IST
सार

न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
PM Modi gave a big message from America regarding Olympics 2036, said- we are making every effort to host it
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका का दौरे पर हैं और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को संबोधित किया। न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस दौरान उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

पीएम का बयान
पीएम मोदी ने कहा- अभी कुछ दिन पहले पेरिस ओलंपिक खत्म हुआ है। अगले ओलंपिक का मेजबान अमेरिका है। बहुत जल्द आप भारत में भी ओलंपिक देखेंगे। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक की मेजबानी पर पीएम पहले भी कर चुके बात
इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए ओलंपिक 2036 की मेजबानी पर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएम ने जानकारी देते हुए बताया था कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस आयोजन को भारत में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भावी मेजबान आयोग (एफएचसी) के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेरिस में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने इस साल ओलंपिक के लिए 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था, जहां भारतीय एथलीट्स ने कुल छह पदक जीते। इसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। वहीं, पेरिस पैरालंपिक में भी भारतीय एथलीट्स ने ऐताहिसक प्रदर्शन किया और 29 पदक जीतकर टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ा था। तीन साल पहले भारत ने 19 पदक जीते थे। देश ने इस बार पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीते। इनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed