फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM modi congratulates PV Sindhu for olympic win

'जापानी मैडम को किसी ने पहले नहीं समझाया... भारतीय नारी सब पर भारी'

Fri, 19 Aug 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
PM modi congratulates PV Sindhu for olympic win
- फोटो : sindhu

ब्राजील के रियो में चल रहे ओलंपिक में बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की पीवी सिंधू ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश क्या किया पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ओलंपिक में पदकों के सूखे से जूझ रहे भारत के ‌लिए सिंधू की यह जीत एक अमृत की तरह बन कर आई।

विज्ञापन


इसके मायने इसी से समझे जा सकते हैं कि हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए आतुर दिखा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शानदार जीत की बधाई दी साथ ही फाइनल के लिए उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ रियो ओलंपिक से पहले ‌खिंचवाई गई फोटो की शेयर किया। इन तस्वीरों में सिंधू और उनके साथी खिलाड़ी सेल्फी लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी महिलाओं की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए- अमिताभ

PM modi congratulates PV Sindhu for olympic win

वहीं सिंधू के लिए सबसे खास मुबारकबाद रही बॉलीवुड अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन की। उन्होंने सिंधू की जीत के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कम ऑन इंडिया, पीवी सिंधू बैडमिंटन के फाइनल में। एक और महिला ने रचा इतिहास। 

वहीं, अमिताभ इस दौरान शोभा डे पर तंज कसने से भी नहीं चूके। जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के पदक न जीतने पर उनका मजाक उड़ाया था। हालांकि ट्वीट में उन्होंने शोभा डे का नाम तो नहीं लिखा लेकिन कहा, "आप खाली हाथ नहीं, मेडल लेके वापस आ रहे हैं....और हम आपके साथ सेल्फी निकालने चाहते हैं।" 

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा "कभी महिलाओं की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सिंधू तुमने कई बातें बनाने वालों को नष्ट कर दिया.... तुम भारत का गर्व हो।" 

बोले सहवाग-भारतीय नारी सब पर भारी.... और लो पंगा

PM modi congratulates PV Sindhu for olympic win

एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने लिखा- "आपने बोलने वालों की बोलती बंद कर दी.... करम बोलता है और वो कभी कभी कलम को भी चुप करा देता है!! बधाई।" 

वहीं ओलंपिक खिलाड़ियों के पक्ष में मोर्चा संभाले खड़े पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस जीत पर सिंधू को अपने अंदाज में ही बधाई दी। सहवाग ने लिखा "जापानी मैडम को किसी ने पहले ही नहीं समझाया। भारतीय नारी सब पर भारी.... और लो पंगा।" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा "सिख, ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, सबका दिल जीत गई सिंधू"। सहवाग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव और आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed