फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi congratulated Indian team on historic victory in Chess Olympiad, said this happened for first time

Chess: शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह सदी में पहली बार हुआ

Sun, 22 Sep 2024 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Sep 2024 11:07 PM IST
सार

पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करते हुए शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं को बधाई दी। 

विज्ञापन
PM Modi congratulated Indian team on historic victory in Chess Olympiad, said this happened for first time
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत की पुरुष और महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह सदी में पहली बार हुआ है। बता दें कि, पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करते हुए शतरंज ओलंपियाड के विजेताओं की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पीएम मोदी का बयान
पीएम ने कहा- आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत ऊर्जा और सपनों से भरा हुआ है। हर दिन नए रिकॉर्ड और नई खबरें बन रही हैं। आज भारत ने शतरंज ओलंपियाड (पुरुष और महिला) में स्वर्ण पदक जीता है। यह एक सदी में पहली बार हुआ है। पूरे देश को हमारे शतरंज खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों के बाद बेटियों ने किया गौरवान्वित
भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है। पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया। 
विज्ञापन

पुरुषों ने 21 और महिलाओं ने 19 अंक हासिल किए
डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंद, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए। पुरुषों में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता। डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। कजाकिस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। गुकेश ने शीर्ष बोर्ड और अर्जुन ने तीसरे बोर्ड पर स्वर्ण जीता। महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2014 और 2022 में पुरुषों ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed