{"_id":"63ae1508385e5e3c0d0e4c88","slug":"pele-maradona-watch-video-when-pele-and-maradona-were-face-to-face-in-the-tv-show-won-the-hearts-of-the-fans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pele Maradona Video: जब टीवी शो में आमने-सामने हुए थे पेले और माराडोना, हेडर से जीत लिया था फैंस का दिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Pele Maradona Video: जब टीवी शो में आमने-सामने हुए थे पेले और माराडोना, हेडर से जीत लिया था फैंस का दिल
Fri, 30 Dec 2022 04:00 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:00 AM IST
सार
पेले के निधन के बाद दुनिया भर से फुटबॉल प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो और मैसेज वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पेले और डिएगो माराडोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी ब्राजील के पेले नहीं रहे। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 29 दिसंबर (गुरुवार) को ब्राजील के साओ पाउलो के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। पेले के निधन के बाद दुनिया भर से फुटबॉल प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो और मैसेज वायरल हो रहे हैं। पेले का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, एक टीवी शो में डिएगो माराडोना और पेले मौजूद थे। माराडोना ने पेले से फुटबॉल खेलने की गुजारिश कर दी। उनका कहना था कि वह मैदान पर तो आमने-सामने नहीं हुए, लेकिन टीवी सेट पर ही साथ में खेलना चाहते हैं। पेले उन्हें मना नहीं कर पाए। माराडोना ने कहा कि सिर्फ सिर से ही गेंद को मारेंगे। फुटबॉल की भाषा में इसे 'हेडर' कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेडर से दर्शकों का किया था मनोरंजन
माराडोना और पेले जब खेलने के लिए तैयार हुए तो शो में बैठे दर्शक रोमांचित हो गए। उन्हें दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों को खेलते देखने का मौका मिला था। पेले ने माराडोना के हेडर की तारीफ भी की थी। हेडर-हेडर खेलने के बाद दोनों दिग्गज एक-दूसरे के गले लग गए। काफी पुराना यह वीडियो फुटबॉल फैंस को काफी पसंद आया और यह अभी भी शेयर किया जा रहा है।

View this post on Instagram
अच्छे दोस्त थे पेले और माराडोना
पेले और माराडोना की तुलना भले ही दुनिया भर के फैंस करते हैं, लेकिन दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बारे में कभी ऐसा नहीं कहते थे। पेले और माराडोना ने हमेशा एक-दूसरे की तारीफ की। पेले का एक मैसेज भी वायरल हो रहा है। इसे उन्होंने माराडोना के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा था। पेले ने कहा था कि वह आसमान में माराडोना के साथ फुटबॉल खेलेंगे।

ब्राजील के लिए किए थे 77 गोल
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ (ब्राजील) के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।