फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PCI Chairman: Paralympic gold medalist Devendra files nomination for post PCI Chairman, elections on March 9

PCI Chairman: पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र ने पीसीआई अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, नौ मार्च को चुनाव

Thu, 29 Feb 2024 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

पीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कार्यकारी समिति के पांच सदस्यों के लिए होंगे।

विज्ञापन
PCI Chairman: Paralympic gold medalist Devendra files nomination for post PCI Chairman, elections on March 9
देवेंद्र झाझरिया - फोटो : social media

विस्तार

दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के नौ मार्च को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कार्यकारी समिति के पांच सदस्यों के लिए होंगे।
विज्ञापन


भाला फेंक के एथलीट 42 वर्षीय झाझरिया ने 2004 में एथेंस और 2016 में रियो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक हासिल किया था। झाझरिया ने विश्व चैंपियनशिप 2013 में स्वर्ण पदक और 2015 में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2014 में एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


झाझरिया ने कहा, ‘मेरे शुभचिंतकों के प्रोत्साहन तथा पैरा खेलों और पैरा खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए काम करने के उद्देश्य से मैंने भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मैं पिछले चार साल से पीसीआई में पैरा खिलाड़ियों का प्रतिनिधि रहा हूं, लेकिन कई शुभचिंतक चाहते हैं कि मैं अब पीसीआई का नेतृत्व करूं। इसलिए मैंने शीर्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed