{"_id":"66d07ffdf33e4eb4d407203d","slug":"paris-paralympics-jyoti-gaderiya-eliminated-after-finishing-10th-in-the-individual-cycling-event-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paralympics: ज्योति गडेरिया को लगा तगड़ा झटका, व्यक्तिगत साइकिलिंग स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहकर बाहर हुईं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paralympics: ज्योति गडेरिया को लगा तगड़ा झटका, व्यक्तिगत साइकिलिंग स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहकर बाहर हुईं
Thu, 29 Aug 2024 07:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:36 PM IST
सार
चीन की वांग जियाओमेई (3:44.660) और ब्रिटेन की डाफने श्रागर (3:45.133) क्वालिफाइंग दौर में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अब दोनों स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
ज्योति गडेरिया
- फोटो : @PCI_IN_Official
विस्तार
पेरिस पैरालंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। पहले दिन भारत की ज्योति गडेरिया को तगड़ा झटका लगा। वह महिलाओं की सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट साइकिलिंग स्पर्धा के क्वालिफाइंग दौर में 10वें और अंतिम स्थान पर रहकर बाहर हो गईं। उन्होंने 3000 मीटर की दूरी तय करने में चार मिनट 53.929 सेकेंड का समय लिया। इसी के साथ उनका सफर पेरिस पैरालंपिक में समाप्त हो गया।
विज्ञापन
चीन की वांग जियाओमेई (3:44.660) और ब्रिटेन की डाफने श्रागर (3:45.133) क्वालिफाइंग दौर में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अब दोनों स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी। जर्मनी की मैके हॉसबरगर और स्विट्जरलैंड की फ्लूरिना रिगलिंग क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। दोनों अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन
Jyoti Gaderiya gave a valiant effort in the Women's C1-3 3000m Individual Pursuit, but her journey at the Paris Paralympics ends here. Her resilience and determination continue to inspire us all.
विज्ञापन
Let's keep the spirit of support and encouragement strong as we cheer for all our… pic.twitter.com/ephAVxrf5X— Paralympic Committee of India (@PCI_IN_Official) August 29, 2024
विज्ञापन
चीन की वांग जियाओमेई (3:44.660) और ब्रिटेन की डाफने श्रागर (3:45.133) क्वालिफाइंग दौर में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। अब दोनों स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी। जर्मनी की मैके हॉसबरगर और स्विट्जरलैंड की फ्लूरिना रिगलिंग क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। दोनों अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी।