फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 8 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update Harvinder

Paris Paralympics Day 8 Schedule: हरविंदर से एक और स्वर्ण की उम्मीद, 100 मी. दौड़ में सिमरन पर भी रहेंगी नजरें

Thu, 05 Sep 2024 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है और आज इसके पार होने की उम्मीद है। भारत फिलहाल पदक तालिका में 13वें स्थान पर है, जो कि उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 8 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update Harvinder
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक 2024 के सातवें दिन भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी रहा। सातवें दिन भारत ने चार पदक जीते और इनमें दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रच दिया। वहीं, धरमबीर ने देर रात क्लब थ्रो में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में रजत अपने नाम किया। वहीं, विश्व चैंपियन शॉटपुट (गोला फेंक) सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता था। पेरिस खेलों में भारत के एथलीटों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। भारत के पदकों की संख्या फिलहाल 24 हो चुकी है, जो देश का पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता नौवें वरीय हरविंदर ने दुनिया के 35वें नंबर के खिलाड़ी और छठे वरीय पोलैंड के लुकास सिजेक को एकतरफा खिताबी मुकाबले में 6-0 (28-24, 28-27, 29-25) से शिकस्त दी। अब गुरुवार य़ानी आठवें दिन भी उनसे पदक की उम्मीद है। मिश्रित टीम रिकर्व स्पर्धा में पूजा के साथ जोड़ी बनाकर उतरेंगे। फाइनल भी आज ही खेला जाना है। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में सिमरन से भी पदक की उम्मीदें हैं। भारत इस पैरालंपिक में 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है और आज इसके पार होने की उम्मीद है। भारत फिलहाल पदक तालिका में 13वें स्थान पर है, जो कि उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक के आठवें दिन भारत का कार्यक्रम

निशानेबाजी :
  • मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन- सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल -- दोपहर 1 बजे से

तीरंदाजी:
  • मिश्रित टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) -- पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) -- दोपहर 1:50 बजे से

जूडो:
  • महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल - कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान) -- दोपहर 1:30 बजे से
  • पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल - कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला) -- दोपहर 1:30 बजे से

एथलेटिक्स:
  • महिलाओं की 100 मीटर टी12 सेमीफाइनल: सिमरन -- दोपहर 3.21 बजे से
  • पुरुषों की शॉटपुट एफ35 फाइनल - अरविंद -- रात 12:12 बजे से (6 सितंबर)

पावरलिफ्टिंग:
  • पुरुषों का 65 किग्रा तक का फाइनल - अशोक -- रात 10:05 बजे से।
विज्ञापन

पैरालंपिक में आठवें दिन भारत के पदक के मैच

शाम 7:50 बजे से
  • ब्लाइंड जूडो: पुरुषों के जे1 में कपिल परमार - 60 किलोग्राम फाइनल ब्लॉक (अगर क्वालिफाई किया तो)
  • ब्लाइंड जूडो: महिला जे2 में कोकिला - 48 किलोग्राम फाइनल ब्लॉक (अगर क्वालिफाई किया तो)

रात नौ बजे के बाद
  • पैरा तीरंदाजी: हरविंदर सिंह और पूजा - मिश्रित टीम रिकर्व कांस्य पदक मैच या फाइनल (जिसके लिए भी क्वालिफाई किया)

रात 10:47 बजे के बाद
  • पैरा एथलेटिक्स: सिमरन महिलाओं की 100 मीटर टी-12 फाइनल में (अगर क्वालिफाई किया तो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed