फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 7 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update

Paralympics India Schedule Day 7: क्या आज पदकों की संख्या होगी 25 पार? आठ स्वर्ण दांव पर, भाविना पर भी नजरें

Wed, 04 Sep 2024 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

भारत इस साल 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है और आज यह संख्या भी पार हो सकती है। भारत को बुधवार को आठ पदकों के मैच खेलने हैं। भारत का बुधवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में प्रतियोगिताओं के सातवें दिन कार्यक्रम इस प्रकार है:

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 7 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के रिकॉर्ड पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने कमाल करते हुए पांच पदक जीते। भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या अब तक 20 पहुंच चुकी है। पदकों की यह संख्या अब तक की सर्वश्रेष्ठ है। टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। भारत इस साल 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है और आज यह संख्या भी पार हो सकती है। भारत को बुधवार को आठ पदकों के मैच खेलने हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में ऊंची कूद में शरद कुमार ने 1.88 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए 1.85 मीटर की दूरी तय की। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट अजीत सिंह ने पुरुष भाला फेंक एफ 46 वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने भाला फेंक F46 फाइनल में 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वहीं, इसी स्पर्धा में सुंदर सिंह गुर्जर ने भी सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। साथ ही तेलंगाना की दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में 55.82 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।

पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पास बुधवार को पैरालंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका तक पहुंचने का शानदार मौका है। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल टेबल टेनिस में चुनौती पेश करेंगी। पुरुषों के शॉट पुट में मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलारी एक्शन में होंगे। पावरलिफ्टिंग में सभी की नजरें पुरुष 49 किग्रा के परमजीत कुमार और महिला 45 किग्रा सकीना खातून पर टिकी होंगी। तीरंदाजी पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल) में हरविंदर सिंह का सामना ताइवान के त्सेंग लुंग-हुई से होगा। साइकिलिंग में भी भारतीय एथलीट्स चुनौती पेश करेंगे। व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में अरशद शेख प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि महिलाओं के C1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में ज्योति गडेरिया पदक के लिए लड़ेंगी।
विज्ञापन

भारत का बुधवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में प्रतियोगिताओं के सातवें दिन कार्यक्रम इस प्रकार है:

साइकिलिंग:
  • पुरुषों की सी2 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड): अरशद शेक - सुबह 11.57 बजे से
  • महिला सी1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल (मेडल राउंड): ज्योति गडेरिया - दोपहर 12.32 बजे से

निशानेबाजी:
  • मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालिफिकेशन): निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल - दोपहर 1.00 बजे से
  • मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 (फाइनल, अगर क्वालिफाई किया तो): निहाल सिंह और रुद्रांश खंडेलवाल - दोपहर 3:45 बजे से


एथलेटिक्स:
  • पुरुषों की गोला फेंक एफ46 (पदक दौर): मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव खिलाड़ी - दोपहर 1.35 बजे से
  • महिला गोला फेंक एफ46 (पदक दौर): अमीषा रावत - दोपहर 3.17 बजे से
  • पुरुष क्लब थ्रो एफ51 (पदक दौर): धर्मबीर, प्रणव सूरमा और अमित कुमार सरोहा - रात 10.50 बजे से
  • महिला 100 मीटर टी12 (हीट): सिमरन - रात 11.03 बजे से

टेबल टेनिस:
  • महिला एकल वर्ग चार (क्वार्टर फाइनल): भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन) - दोपहर 2.15 बजे से

पावरलिफ्टिंग:
  • पुरुष 49 किग्रा (पदक दौर): परमजीत कुमार - दोपहर 3.30 बजे से
  • महिला 45 किग्रा (पदक दौर): सकीना खातून - रात 8.30 बजे से

तीरंदाजी:
  • पुरुष रिकर्व (प्री-क्वार्टर फाइनल): हरविंदर सिंह बनाम सेंग लुंग-हुई (ताइवान) - शाम 5.49 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed