{"_id":"66d229ac3f65d4824e018983","slug":"paris-paralympics-2024-men-s-shot-put-f37-final-results-india-athelete-manu-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paralympics 2024: भारत के मनु पुरुषों के शॉट पुट एफ-37 फाइनल में छठे स्थान पर रहे, पदक की आस खत्म","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paralympics 2024: भारत के मनु पुरुषों के शॉट पुट एफ-37 फाइनल में छठे स्थान पर रहे, पदक की आस खत्म
Sat, 31 Aug 2024 01:51 AM IST
ज्योति भास्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:51 AM IST
सार
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के मनु का सफर समाप्त हो गया है। मनु पुरुषों के शॉट पुट एफ-37 फाइनल में छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शॉट पुट एफ-37 स्पर्धा में भाग लेने वाले भारतीय पैरा एथलीट मनु (फाइल)
- फोटो : पेरिस पैरालंपिक वेबसाइट
विस्तार
पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए 30 अगस्त का दिन खास रहा। खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। हालांकि, भारतीय समयानुसार रात करीब 12.20 बजे से शुरु हुआ फाइनल मुकाबला आशा के अनुरूप परिणाम लेकर नहीं आया। भारत के मनु पुरुषों के शॉट पुट एफ-37 फाइनल में छठे स्थान पर रहे। इसी के साथ मनु की पदक जीतने की आस खत्म हो गई। पैरालंपिक पदक तालिका में भारत 31 अगस्त के दिन सभी इवेंट समाप्त होने के बाद एक स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य के साथ 17वें नंबर पर है।
भारत की शानदार शुरुआत, एक ही दिन में चार पदक
शॉट पुट एफ-37 के फाइनल मुकाबले से पहले चार भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किए। खिलाड़ियों ने शानदार शरुआत करते हुए एक ही दिन में चार पदक अपने नाम किए। पैरालंपिक शूटिंग स्पर्धा में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल एस एच-1 इवेंट के फाइनल में स्वर्ण पर निशाना साधा। इसी इवेंट की पुरुषों की स्पर्धा में भारत की तरफ से मनीष नरवाल ने रजत पदक जीता। इसके अलावा राजस्थान की मोना अग्रवाल और उत्तर प्रदेश की प्रीति ने कांस्य पदक जीते।