{"_id":"66a767416b14486347033f80","slug":"paris-olympics-2024-day-3-india-results-ramita-jindal-lost-in-finals-ashwini-crasto-pair-failed-to-impress-2024-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: निशानेबाज रमिता जिंदल पदक लाने से चूकीं, पोनप्पा-क्रास्टो की जोड़ी को मिली लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: निशानेबाज रमिता जिंदल पदक लाने से चूकीं, पोनप्पा-क्रास्टो की जोड़ी को मिली लगातार दूसरी हार
Mon, 29 Jul 2024 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:28 PM IST
सार
रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 20 वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया। भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन महिला युगल में जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा से हारकर लगातार दूसरी हार के साथ बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : India at Paris 2024 Olympics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला निशानेबाज रमिता जिंदल पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में पदक लाने से चूक गईं। दूसरी ओर, बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला युगल जोड़ी को ग्रुप चरण में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जिससे यह भारतीय जोड़ी बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सातवें स्थान पर रहीं रमिता
रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 20 वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145.3 स्कोर किया। वह 10 शॉट के बाद सातवें स्थान पर थीं जब एलिमिनेशन शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने 10.5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गईं। अगले शॉट पर रमिता बाहर हुईं। रविवार को क्वालिफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थीं। हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था।

अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख सकीं रमिता
रमिता ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरी सीरीज में वह पिछड़ गईं जिसके बाद वापसी नहीं कर सकीं। रमिता ने 10.2 शॉट के साथ शुरुआत की थी जिससे वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गई थीं और बाहर होने से 0.2 अंक आगे थीं। इसके बाद उन्होंने फिर 10.2 का शॉट खेला जिससे रमिता संयुक्त रूप से छठे स्थान पर खिसक गईं। रमिता ने इसके बाद शूटऑफ में 10.5 का स्कोर किया, लेकिन रमिता की प्रतिद्वंद्वी मुलर ने 10.8 का स्कोर कर खुद को मुकाबले में बनाए रखा। इस तरह रमिता का सफर सातवें स्थान पर रहकर समाप्त हुआ।

पोनप्पा-क्रास्टो बाहर होने की कगार पर
भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन महिला युगल में जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा से हारकर लगातार दूसरी हार के साथ बाहर होने की कगार पर पहुंच गई हैं। भारतीय जोड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 21-11, 21-12 से पराजय का सामना करना पड़ा। दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी पोनप्पा और क्रास्टो फिलहाल ग्रुप में जापान और कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर हैं। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। अब आखिरी ग्रुप मैच में पोनप्पा और क्रास्टो का सामना ऑस्ट्रेलिया की सेतियाना मोपासा और एंजेला यू से होगा।