फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: algerian boxer Imane Khelif won gold said I am a woman by birth

Paris Olympics 2024: लैंगिक जांच में फेल होने वाली इमाने खेलीफ ने जीता स्वर्ण, बोलीं- मैं जन्म से महिला हूं..

Sat, 10 Aug 2024 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 10 Aug 2024 04:25 PM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप 2023 के दौरान इमाने को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं, ओलंपिक में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। पहले मैच में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजिला कैरिनी की नाक पर जोरदार पंच जड़ा था, जिसके 46 सेकंड बाद ही वह मुकाबले से हट गई थीं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: algerian boxer Imane Khelif won gold said I am a woman by birth
इमाने खेलीफ - फोटो : @Algeria_FC

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप में पिछले साल लैंगिक जांच में फेल होने वाली इमाने खेलीफ पेरिस ओलंपिक में धमाल मचा रही हैं। अल्जीरिया की यह मुक्केबाजी पूरे टूर्नामेंट के दौरान विवादों में रही है। अब उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि वह एक महिला के रूप में पैदा हुई हैं और इसी तरह जी रही हैं। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: algerian boxer Imane Khelif won gold said I am a woman by birth
इमाने खेलीफ - फोटो : twitter
खेलीफ ने शुक्रवार को चीन की यांग लियू को मुकाबले में 5-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब अल्जीरिया की महिला बॉक्सर ने लैंगिक विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह महिला हैं और महिला की तरह ही अपना जीवन गुजार रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: algerian boxer Imane Khelif won gold said I am a woman by birth
इमाने खेलीफ - फोटो : Twitter
मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए इमाने खेलीफ ने कहा,  "मैं किसी भी महिला की तरह एक महिला ही हूं। मैं एक महिला के रूप में पैदा हुई हूं और मैंने एक महिला के रूप में जीवन जिया है, लेकिन मेरी सफलता के कुछ लोग दुश्मन हैं और वे लोग मेरी सफलता को पचा नहीं सकते।" 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: algerian boxer Imane Khelif won gold said I am a woman by birth
इमाने खेलीफ - फोटो : @womenpostingws
दरअसल, विश्व चैंपियनशिप 2023 के दौरान इमाने को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं, ओलंपिक में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। पहले मैच में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजिला कैरिनी की नाक पर जोरदार पंच जड़ा था, जिसके 46 सेकंड बाद ही वह मुकाबले से हट गई थीं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अल्जीरिया की इमाने और ताइवान की लिन यू-टिंग पर बयान जारी करते हुए बताया था कि दोनों खेलने के लिए योग्यता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed