फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Masters Tennis: Djokovic defeats Rublev in the final of Paris Masters with a hard-fought victory

Paris Masters: जोकोविच संघर्षपूर्ण जीत के साथ पेरिस मास्टर्स के फाइनल में, रूबलेव को दी शिकस्त

Sun, 05 Nov 2023 08:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Nov 2023 08:09 PM IST
सार

जोकोविच ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी को 5-7, 7-6 (3), 7-5 से हराया और इनडोर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा।

विज्ञापन
Paris Masters Tennis: Djokovic defeats Rublev in the final of Paris Masters with a hard-fought victory
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में आंद्रे रूबलेव के खिलाफ तीन घंटे से अधिक समय और तीन सेट तक जूझने के बाद पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा।
विज्ञापन


जोकोविच ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी को 5-7, 7-6 (3), 7-5 से हराया और इनडोर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा। वह अब रिकॉर्ड सातवीं बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


जोकोविच ने मैच के बाद कहा,‘रूबलेव ने मैच में अधिकतर समय मेरा उसी तरह से दम घोंट रखा था जैसे सांप मेंढक को दबाए रखता है।’ दिमित्रोव को भी दूसरे सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने आखिर में तीन सेट तक चले इस मैच में 6-3, 6-7 (1), 7-6 (3) से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed