फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paralympics 2024: 95 officials will accompany 84 players to Paris Paralympics, will compete in 12 sports

Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में 84 खिलाड़ियों के साथ जाएंगे 95 अधिकारी, इन खेलों में करेंगे प्रतिस्पर्धा

Sun, 25 Aug 2024 10:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Aug 2024 10:07 PM IST
सार

भारत पेरिस पैरालंपिक (28 अगस्त से आठ सितंबर) में 84 खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। 2021 में हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 खिलाड़ियों ने नौ खेलो में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Paralympics 2024: 95 officials will accompany 84 players to Paris Paralympics, will compete in 12 sports
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : @Media_SAI

विस्तार

भारत पेरिस पैरालंपिक (28 अगस्त से आठ सितंबर) में 84 खिलाड़ियों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे। 2021 में हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 54 खिलाड़ियों ने नौ खेलो में हिस्सा लिया था। खेल मंत्रालय ने दल को स्वीकृति देते हुए कहा, कुछ पैरा खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दल में निजी कोच को शामिल किया गया है। हालांकि वे मिशन प्रमुख/टीम के मुख्य कोच के निर्देशों के अनुसार अन्य खिलाड़ियों को भी आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे। मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन के लिए एक टीम मैनेजर को छोड़कर पूरे दल (खिलाड़ियों, दल के अधिकारियों, कोच) की भागीदारी का खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेगी जिसमें उनके साथ 95 अधिकारी भी जाएंगे। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


सुमित और अवनि को मिलेंगे निजी कोच
भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और निशानेबाज अवनि लेखरा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें निजी कोच मिलेंगे। ये दोनों टोक्यो पैरालंपिक में अपना स्वर्ण पदक बचाने की कोशिश करेंगे। पैरा एथलेटिक्स टीम 38 प्रतिभागियों के साथ भारत की सबसे बड़ी टीम है। इसमें सबसे अधिक संख्या में निजी कोच और सहायक कर्मी भी शामिल हैं। मिशन प्रमुख और पैरा बैडमिंटन टीम के मैनेजर को छोड़कर दल के सभी सदस्यों को खेलों के दौरान ठहरने की आवश्यक और वास्तविक अवधि के अनुसार 50 अमेरिकी डॉलर (करीब 4,190 रुपये) प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा जिसमें अनुकूलन और प्रशिक्षण अवधि के अलावा दो दिन की आने-जाने की यात्रा का समय भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अधिकारी रहेंगे खेल गांव के बाहर
भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया और मिशन प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान सहित एक बड़ा जत्था रविवार को पेरिस के लिए रवाना हुआ। झाझरिया ने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों का ध्यान रखने के लिए खेल गांव के बाहर रहेंगे क्योंकि कुछ खिलाड़ी पेरिस के बाहर प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत ने पिछले टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक (पांच स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) जीते थे जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed