फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asiad: India created history, best performance in Para Asiad; Won 82 medals including 18 gold

Para Asiad: भारत ने रचा इतिहास, पैरा एशियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन; 18 स्वर्ण समेत 82 पदक जीते

Fri, 27 Oct 2023 01:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:19 AM IST
सार

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने पदकों की संख्या 82 पहुंचाते हुए पांच वर्ष पूर्व जकार्ता पैरा एशियाड में 15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य समेत 72 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Para Asiad: India created history, best performance in Para Asiad; Won 82 medals including 18 gold
18 स्वर्ण पदक जीत चुका है भारत अब तक पैरा एशियाड में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने पैरा एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को अंजाम दे डाला। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने पदकों की संख्या 82 पहुंचाते हुए पांच वर्ष पूर्व जकार्ता पैरा एशियाड में 15 स्वर्ण, 24 रजत, 33 कांस्य समेत 72 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। खेलों के समापन में अभी दो दिन शेष हैं और एशियाई खेलों की तरह यहां भी भारतीय दल सौ पदकों के करीब पहुंच गया है। यहां भी सौ पार का आंकड़ा संभव होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


भारत अब तक हांगझोऊ में 18 स्वर्ण, 23 रजत और 41 कांस्य पदक जीत चुका है। बृहस्पतिवार को भारतीय पैरा खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और 12 कांस्य पदक जीते। मिश्रित कंपाउंड टीम का स्वर्ण पदक दोनों हाथ नहीं के बावजूद धनुष चलाने वाली जम्मू कश्मीर की शीतल देवी और राकेश कुमार ने जीता। सचिन खिलाड़ी ने शॉटपुट (एफ-46) और पैरा शूटर सिद्धार्थ बाबू ने मिश्रित 50 मीटर प्रोन एसएच-1 में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed