फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pankaj Advani won the CCI Billiards Classic for the third consecutive time defeating Dhruv Sitwala 5-2

Pankaj Advani: पंकज आडवाणी ने लगातार तीसरी बार सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक जीता, ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराया

Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 May 2025 10:58 PM IST
सार

आडवाणी ने सितवाला के खिलाफ 10-150, 150-148, 81- 150, 150-96, 150-136, 150-147, 150-137 से हराया।  आडवाणी ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता।

विज्ञापन
Pankaj Advani won the CCI Billiards Classic for the third consecutive time defeating Dhruv Sitwala 5-2
पंकज आडवाणी - फोटो : pankajadvaniofficial

विस्तार

दिग्गज क्यू खिलाड़ी (बिलियर्ड्स और पूल) पंकज आडवाणी ने फाइनल में धीमी शुरुआत से उबरते हुए ध्रुव सितवाला को 5-2 से हराकर अपना तीसरा सीसीआई बिलियर्ड्स क्लासिक खिताब जीता। आडवाणी ने सितवाला के खिलाफ 10-150, 150-148, 81- 150, 150-96, 150-136, 150-147, 150-137 से हराया।
विज्ञापन
Trending Videos

आडवाणी ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता था
रविवार को देर रात खेले गए फाइनल के शुरुआती तीन फ्रेम में आडवाणी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी दूर थे लेकिन उन्होंने दूसरे फ्रेम में सितवाला द्वारा दिए गए अवसरों का पूरा फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की। आडवाणी ने चौथा फ्रेम जीतकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया और लय हासिल करने के बाद खेल पर नियंत्रण बना लिया। उन्होंने अगले तीन फ्रेम जीतकर जीत सुनिश्चित की और ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। उप विजेता सितवाला को डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि मिली। आडवाणी ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed