{"_id":"5705a8e1cd2b4335fadcce3a1b4408c6","slug":"pankaj-advani-creates-history-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताबी जीत के साथ ही आडवाणी ने बनाया इतिहास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खिताबी जीत के साथ ही आडवाणी ने बनाया इतिहास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
भारत के पंकज आडवाणी रविवार को शर्म एल शेख (मिस्र) में आईबीएसएफ वर्ल्ड 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप में खिताब जीतकर बिलियर्ड्स और स्नूकर में छोटे और बड़े दोनों ही स्पर्धाओं में खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
आडवाणी ने फाइनल में पोलैंड के कास्पर फिलिपएक को एक घंटे तक चले मुकाबले में हराकर अपना पहला 6-रेड वर्ल्ड खिताब जीता। यह उनका कुल नौवां वर्ल्ड खिताब है। वह सबसे ज्यादा वर्ल्ड खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
इससे पहले बिलियर्ड्स में 7 और स्नूकर में एक खिताब जीत चुके आडवाणी ने इस नए खिताब के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
आडवाणी ने चीन में हुए आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में आगाज करते हुए खिताब जीता था। इस बार मिस्र में आयोजित आईबीएसएफ 6-रेड वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में आडवाणी ने पहली बार भाग लिया और खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
खिताबी जीत के बाद आडवाणी ने कहा, "यह एक सपना है। मैं इस चैंपियनशिप से कुछ भी उम्मीद नहीं कर रहा था। पिछले दो महीनों से मैं बहुत कम बिलियर्ड्स खेल रहा था इसलिए वर्ल्ड स्नूकर चैपियनशिप में आना और जीत हासिल करना वास्तव में एक सपना है।"