फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Palestinian Football Association claims Suleiman al-Obeid killed by Israeli forces in Gaza know

Suleiman Al-Obeid: पूर्व फुटबॉलर सुलेमान की इजरायली गोलीबारी में मौत, 'फिलिस्तीनी पेले' के नाम से थे मशहूर

Fri, 08 Aug 2025 07:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Aug 2025 07:52 PM IST
सार

फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ (पीएफए) के अनुसार, 'फिलिस्तीनी पेले' के नाम से मशहूर 41 वर्षीय सुलेमान अल-ओबेद की बुधवार को मौत हो गई। संघ ने दावा किया कि इजरायली बलों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे लोगों को निशाना बनाया, जिनमें अल-ओबेद भी शामिल थे।

विज्ञापन
Palestinian Football Association claims Suleiman al-Obeid killed by Israeli forces in Gaza know
सुलेमान अल-ओबेद - फोटो : The Times of Israel

विस्तार

गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी सुलेमान अल-ओबेद की इजरायली गोलीबारी में मौत हो गई है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी स्थानीय खेल संघ ने दी। फिलिस्तीनी फुटबॉल संघ (पीएफए) के अनुसार, 'फिलिस्तीनी पेले' के नाम से मशहूर 41 वर्षीय सुलेमान अल-ओबेद की बुधवार को मौत हो गई। संघ ने दावा किया कि इजरायली बलों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे लोगों को निशाना बनाया, जिनमें अल-ओबेद भी शामिल थे।
विज्ञापन


गाजा के खदामत अल-शाती क्लब के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुलेमान अल-ओबेद ने फिलिस्तीनी राष्ट्रीय टीम के लिए 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। पीएफए के अनुसार, अपने लंबे करियर में अल-ओबेद ने 100 से अधिक गोल दागे। मिडफील्डर अल-ओबेद ने वेस्ट बैंक के अल-अमारी यूथ सेंटर क्लब के लिए भी खेला था। साल 2010 में वेस्ट बैंक में रहने के दौरान, अल-ओबेद उन छह गाजा के खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इजरायली अधिकारियों ने जॉर्डन सीमा से लौटा दिया था। ये खिलाड़ी मौरितानिया में होने वाले एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed