{"_id":"67dba023e61514b6c9086bca","slug":"outgoing-ioc-chief-bach-praises-bindra-juan-antonio-leads-the-race-to-become-the-next-ioc-president-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Olympic: निवर्तमान आईओसी प्रमुख बाक ने बिंद्रा की तारीफ की, अगले IOC अध्यक्ष बनने की रेस में जुआन एंटोनियो आगे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Olympic: निवर्तमान आईओसी प्रमुख बाक ने बिंद्रा की तारीफ की, अगले IOC अध्यक्ष बनने की रेस में जुआन एंटोनियो आगे
Thu, 20 Mar 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोस्टा नवारिनो (यूनान)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोस्टा नवारिनो (यूनान)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:27 AM IST
सार
बाक जून में पद छोड़ देंगे, उन्होंने विभिन्न आयोगों की रिपोर्ट की बात करते हुए भारत के मशहूर निशानेबाज बिंद्रा का नाम लिया जो आईओसी. एथलीट आयोग के वर्तमान सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
थॉमस बाक
- फोटो : PTI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओंलपिक समिति (आईओसी) के निवर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक ने ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम में भागीदारी के लिए अपने मित्र और भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की प्रशंसा की। बाक ने बुधवार को यहां ऐतिहासिक आईओसी सत्र के दौरान ‘ओलंपिज्म 365 कार्यक्रम’ के माध्यम से भारतीय बच्चों को ‘बांस’ के टेबल टेनिस बोर्ड मिलने की कहानी का जिक्र भी किया। आईओसी ने अपना सत्र शुरू किया जिसमें अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को होगा। अगले IOC अध्यक्ष बनने की रेस में जुआन एंटोनियो समरंच सबसे आगे हैं।
बाक जून में पद छोड़ देंगे, उन्होंने विभिन्न आयोगों की रिपोर्ट की बात करते हुए भारत के मशहूर निशानेबाज बिंद्रा का नाम लिया जो आईओसी. एथलीट आयोग के वर्तमान सदस्य भी हैं। बाक ने कहा, 'हमारे पास ओलंपिक शिक्षा आयोग है जिसकी अध्यक्ष श्रीमती मिकाएला कोजुआंगको जॉर्स्की हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को कार्यक्रम की बड़ी संख्या को समझना चाहिए।'
IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...

Trending Videos
उन्होंने कहा, 'विशेष रूप से भारत में हमारे मित्र अभिनव बिंद्रा को भी धन्यवाद। आपके प्रयास और आपके आयोग के सदस्यों में से एक के लिए धन्यवाद क्योंकि हम महसूस कर सकते हैं कि यह कार्यक्रम वास्तव में मजबूती हासिल कर रहा है।' आईओसी ने मई 2022 में भारत में पहला ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (ओवीईपी) शुरू किया जिसमें ओडिशा में स्कूली शिक्षा प्रणाली में ओलंपिक-थीम वाले पाठ्यक्रम को एकीकृत किया गया।
भारत में लागू होने वाली पहली प्रमुख आईओसी परियोजनाओं में से एक ओवीईपी को ओडिशा सरकार के स्कूल और जन शिक्षा विभाग और अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (एबीएफटी) के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है। पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के दौरान बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनके ‘विशिष्ट योगदान’ के सम्मान में बाक द्वारा प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया था।
IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार

अध्यक्ष पद की दौड़ अब सात उम्मीदवारों में से तीन तक सिमटती हुई दिखाई दे रही है। IOC उपाध्यक्ष जुआन और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सेबेस्टियन को और क्रिस्टी कोवेंट्री इस रेस में शामिल हैं। इस दौड़ में जॉर्डन के राजकुमार फैसल अल हुसैन, जोहान एलियाश, डेविड लैपर्टिएंट और मोरिनारी वतनबे भी शामिल थे। जिम्बाब्वे की 41 वर्षीय खेल मंत्री कोवेंट्री अगर चुनी जाते हैं तो वह 131 वर्षों में IOC का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी होंगी। उन्हें बाक का पसंदीदा भी माना जाता है। सभी उम्मीदवार और उनके मतदाता IOC सदस्यों के अनन्य और आमंत्रित क्लब में हैं, जिनकी संख्या वर्तमान में 109 है। नया आईओसी अध्यक्ष 23 जून को पदभार ग्रहण करेगा।