फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Yogeshwar Dutt vs Bajrang Punia, verbal duel, matter of intentionally losing the bout came to fore

Yogeshwar vs Bajrang: गुरु-शिष्य रहे योगेश्वर और बजरंग में अब जुबानी दंगल, जानबूझकर बाउट हारने की बात आई सामने

Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
सार

योगेश्वर ने बजरंग के जानबूझकर बाउट हारने के आरोपों को बताया झूठा। 2018 के बाद से योगेश्वर-बजरंग में बंद हुई बातचीत।

विज्ञापन
Yogeshwar Dutt vs Bajrang Punia, verbal duel, matter of intentionally losing the bout came to fore
बजरंग पूनिया और योगेश्वर दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विनेश फोगाट के बाद अब लंदन ओलंपिक के पदक विजेता योगेश्वर दत्त का कभी उनके शिष्य रहे बजरंग के साथ जुबानी दंगल शुरू हो गया है। बजरंग ने योगेश्वर पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने कई मौकों पर उनसे जानबूझकर बाउट हारने को कहा। योगेश्वर ने इन आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


2018 के बाद से योगेश्वर-बजरंग में बंद हुई बातचीत
योगेश्वर ने कहा कि 2016 के ओलंपिक क्वालिफिकेशन के ट्रायल में हम दोनों 65 भार वर्ग में थे, लेकिन उनका आपस में सामना नहीं हुआ। बजरंग सेमीफाइनल में अमित धनकड़ से हार गए थे। वह फाइनल में अमित से भिड़े थे। प्रो रेसलिंग लीग में मेरा और बजरंग का आपस में मुकाबला हुआ था, जिसमें वह 3-0 से जीते थे। वह बजरंग को हमेशा अपने साथ तैयारियों के लिए विदेशी दौरे पर लेकर गए। बावजूद इसके बजरंग उन पर इस तरह के आरोप लगाकर उनके छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


योगेश्वर के मुताबिक 2018 में बजरंग ने उनसे कहा कि मुझे राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने जाने दें और वह खुद एशियाई खेलों में चले जाएं। इस पर उन्होंने कहा कि वह ट्रायल के जरिए आना चाहेंगे। इसके बाद वह गुस्सा हो गए और हमारी आपस में बातचीत बंद हो गई। योगेश्वर ने कहा कि 2016 के बाद उन्होंने किसी टूर्नामेंट और शिविर में भाग नहीं लिया। 2018 के बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश, बजरंग, साक्षी ने पत्र किया सार्वजनिक
वहीं ट्रायल में छूट को लेकर मचे बवाल के बाद विनेश फोगाट, बजरंग, साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर खेल मंत्री को लिखे पत्र को सार्वजनिक कर दिया। पत्र में तिथि नहीं है, लेकिन उसमें 10 अगस्त के बाद ट्रायल कराने की बात कही गई है। विनेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि हम आंदोलनकारी पहलवानों ने सिर्फ ट्रायल को आगे बढ़ाने की चिट्ठी लिखी थी, क्यों कि बीते छह माह से वे तैयारियां नहीं कर पाए थे। मामले की गंभीरता को समझते हुए हम चिट्ठी साझा कर रहे हैं। विनेश ने लिखा दुश्मन पहलवानों की एकता में सेंध लगाना चाहते हैं, उसे कामयाब नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed