{"_id":"6157c8da8ebc3e17554df8e7","slug":"world-chess-championship-indias-d-harika-played-the-first-match-of-the-semi-final-against-georgia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शतरंज चैंपियनशिप : भारत की डी हरिका ने जार्जिया से सेमीफाइनल का पहला मैच ड्रॉ खेला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व शतरंज चैंपियनशिप : भारत की डी हरिका ने जार्जिया से सेमीफाइनल का पहला मैच ड्रॉ खेला
Sat, 02 Oct 2021 08:20 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिटगेस (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिटगेस (स्पेन)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:20 AM IST
सार
भारत ने शुक्रवार को फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल जार्जिया से सेमीफाइनल का पहला मैच ड्रॉ रहा। भारत की नंबर एक खिलाड़ी डी हरिका ने शीर्ष बोर्ड पर निना जगानदिजे के खिलाफ केवल 14 चाल में बाजी ड्रॉ खेली।
विज्ञापन
d harika
विस्तार
मैरी एन गोम्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखकर चौथे बोर्ड पर सलोम मेलिया को हराया जिससे भारत ने शुक्रवार को फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का पहला मैच ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
खिलाड़ी डी हरिका ने शीर्ष बोर्ड पर निना जगानदिजे के खिलाफ 14 चाल में बाजी ड्रॉ खेली
क्वार्टर फाइनल की तरह गोम्स की जीत से भारत ने अंक बांटे। इससे पहले लेला जवाकशिविली ने भक्ति कुलकर्णी को हराकर जार्जिया को बढ़त दिलाई थी। भारत की नंबर एक खिलाड़ी डी हरिका ने शीर्ष बोर्ड पर निना जगानदिजे के खिलाफ केवल 14 चाल में बाजी ड्रॉ खेली।
विज्ञापन
आर वैशाली ने दूसरे बोर्ड पर निनो बात्सियाविली के साथ 61 चाल में अंक बांटे। गोम्स की जीत से मैच 2-2 से बराबर छूटा। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत ने कजाखस्तान को 1.5-0.5 से हराया। भारत की नंबर एक खिलाड़ी हरिका ने जानसाया अब्दुमलिक को हराया जबकि पहला मैच उन्होंने ड्रॉ खेला था। वहीं गोम्स ने गुलमिरा दौलेतोवा को 2.5-1.5 से मात दी। पहले दौर में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
भक्ति कुलकर्णी की जगह खेल रहीं तानिया सचदेव को मेरूअर्ट कामालिदेवोवा ने मात दी। वहीं आर वैशाली ने दिनारा एस से ड्रॉ खेला। पहले मैच में भक्ति को कामाललिदेवोवा ने हराया था जबकि गोम्स ने 85 चालों के मुकाबले में दौलेतोवा को हराया था।