{"_id":"5bfbf90ebdec2241563e3db4","slug":"varsha-varman-wins-gold-in-womens-trap-in-shooting-national","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा वर्मन ने लगाया गोल्डन निशाना, स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैप स्पर्धा में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्षा वर्मन ने लगाया गोल्डन निशाना, स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैप स्पर्धा में बनीं राष्ट्रीय चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Varsha Varman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की वर्षा वर्मन ने 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में सोमवार को महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जकार्ता एशियाई खेलों के लिए मामूली अंतर से क्वालिफाई करने चूकने वाली वर्षा ने फाइनल में 38 सटीक निशाने लगाए। उन्होंने जूनियर विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली की सौम्या गुप्ता (37) को पछाड़ा।
विज्ञापन
गत चैंपियन ओएनजीसी की शगुन चौधरी (30 अंक) के खाते में कांस्य पदक आया। सौम्या ने जूनियर ट्रैप स्पर्धा में 38 अंक के साथ पीला तमगा जीता। दिल्ली की ही आद्या त्रिपाठी (37) को रजत और मनीषा (29) को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन