{"_id":"5c347cd4bdec2256af3f5b14","slug":"ufc-fighter-polyana-viana-beats-up-man-trying-to-steal-her-mobile-phone-and-get-him-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला फाइटर ने चोर को सिखाया सबक, पहले जमकर पीटा, फिर किया ये काम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इस महिला फाइटर ने चोर को सिखाया सबक, पहले जमकर पीटा, फिर किया ये काम
Tue, 08 Jan 2019 04:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
पोलीयाना वियाना, यूएफसी फाइटर
यूएफसी फाइटर पोलीयाना वियाना ने एक शख्स को चोरी करने के मामले में इतना पीटा कि उसकी हालत खराब कर दी। 26 वर्षीय महिला फाइटर वियाना ने उस शक्स पर मुक्कों की जमकर बरसात कर दी, जिससे उसका मुंह पूरी तरह से पसीज गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इस महिला फाइटर ने पहले उस शक्स को मनभर पीटा, फिर इसके बाद पुलिस को फोन कर उसे पकड़ाया भी। दरअसल, यह घटना ब्राजील के रियो दे जनेरियो की है। यह घटना उस वक्त हुई, जब पोलीयाना वियाना घर के बाहर कैब का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
पोलियाना ने वेबसाइट एमएमए जनकी को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'मैं घर के बाहर कैब का इतंजार कर रही थी। उसी वक्त एक शख्स मेरे पास आकर बैठ गया और टाइम पूछने लगा। जैसे ही मैंने जेब से मोबाइल निकाला तो उसने कहा, अपना फोन मुझे दो और कुछ करने की कोशिश मत करना, क्योंकि मेरे पास गन है। जिसके बाद उसने पीछे से कुछ पीठ पर लगा दिया। पोलियाना को गन की जगह कुछ नरम सा लगा। उसे पता चल चुका था कि वो गन नहीं बल्कि उसकी उंगली है।
विज्ञापन
इस के बाद पोलियाना ने बताया कि, 'वो मेरे काफी करीब था। मुझे समझ आ गया था कि अगर उसके पास गन होती तो वो मेरे इतने करीब आने की कोशिश नहीं करता। उसी वक्त मैं उठी और उसको दो मुक्के और एक किक मारी और वह उसी समय गिर गया। मैंने उसे वहीं बैठाकर कहा कि अब तुम पुलिस के आने का इंतजार करो।'