फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Two more corona positive cases in ISSF shooting world cup

कोरोना के बीच शूटिंग वर्ल्ड कप: दो और निशानेबाज हुए संक्रमित, 24 घंटे के भीतर पांचवां मामला

Sun, 21 Mar 2021 08:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Mar 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Two more corona positive cases in ISSF shooting world cup
कोरिया आईएसएसएफ विश्व कप - फोटो : social media

शूटिंग विश्वकप के आयोजन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। शनिवार को 4 भारतीयों समेत कुल 5 शूटर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार की सुबह दो भारतीय पिस्टल शूटरों समेत तीन के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया गया। इसके बाद देर रात रैपिड फायर पिस्टल में भाग लेने वाले दो अन्य भारतीय शूटरों के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई । सुबह भारतीय शूटरों के संक्रमित पाए जाने के बाद एनआरएआई ने पूरी टीम का एक बार फिर से आरटी पीसीआर टेस्ट कराया, जिसमें दो अन्य शूटर संक्रमित पाए गए। अब तक इस विश्व कप में 4 भारतीयों समेत कुल 6 सीटर कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


कई विदेशी शूटर खुलेआम बायो-बबल को तोड़ होटल से कैब बुक कराकर दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं। कुछ देशों के शूटर आगरा भ्रमण पर भी गए हैं, जिससे एनआरएआई की नींद उड़ी हुई है। आयोजन समिति की ओर से विदेशी शूटरों के लिए फिर से एडवाइजरी जारी की जा रही है। शनिवार को पदक जीतने वाले एक विदेशी शूटर ने दिल्ली भ्रमण की तस्वीरें बाकायदा सोशल मीडिया पर साझा कीं। ये निशानेबाज हुमायुं का मकबरा, इंडिया गेट और खान मार्केट घूमकर आया।
विज्ञापन


वहीं आयोजनकर्ताओं की ओर से जारी एसओपी में साफ कहा गया है कि कोई भी शूटर बाहर नहीं जाएगा और बबल में रहेगा। उसे होटल से रेंज और रेंज से होटल आने-जाने की इजाजत होगी, लेकिन विदेशी शूटर इस नियम की साफ तौर पर अनदेखी कर रहे हैं। पदक जीतने वाले शूटर का कहना है कि वह आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद बाहर गए हैं और उन्होंने टीका लगवा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed