फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Manish Narwal won gold medal while Singhraj Adhana Silver in mixed 50M pistol SH-1 Final

सोना-चांदी साथ-साथ: टोक्यो में मनीष ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, सिंहराज के हाथ लगा सिल्वर मेडल

Sat, 04 Sep 2021 09:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 04 Sep 2021 09:56 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना ने इतिहास रच दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीता। जबकि, सिंहराज इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Manish Narwal won gold medal while Singhraj Adhana Silver in mixed 50M pistol SH-1 Final
टोक्यो पैरालंपिक 2021 मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि, रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन


क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत की तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

 

सिंहराज की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इसे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है। 



भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा समय में पदक तालिका में भारत 34वें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed