फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Paralympics 2021 Indian athlete Praveen Kumar win silver medal in Men High Jump T64 Final

Tokyo Paralympics: प्रवीण कुमार ने टोक्यो में रचा इतिहास, ऊंची कूद में भारत को दिलाया रजत पदक

Fri, 03 Sep 2021 09:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 03 Sep 2021 09:04 AM IST
सार

भारत के प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। हालांकि इस मुकाबले में प्रवीण स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। एक समय वह गोल्ड मेडल की रेस में थे। भारत अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 11 पदक जीत चुका है। जिसमें दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।  

विज्ञापन
Tokyo Paralympics 2021 Indian athlete Praveen Kumar win silver medal in Men High Jump T64 Final
टोक्यो पैरालंपिक 2021 एथलीट प्रवीण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। इस मुकाबले में नोएडा के रहने वाले प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पोलैंड के पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो ने 2.04 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि प्रवीण इस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। एक समय प्रवीण गोल्ड मेडल जीतने के रेस में बनए हुए थे। लेकिन ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स ने उन्हें पीछे कर दिया। जिसके बाद भारतीय एथलीट को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, प्रवीण के पैरालंपिक में सिल्वर पदक जीतने पर गर्व है, यह मेडल उनके कठोर परिश्रम और लगातार मेहनत का परिणाम है, उन्हें बधाइयां। प्रवीण को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 

टी-64 स्पर्धा में वे खिलाड़ी भाग लेते हैं जिनका पैर किसी वजह से काटना पड़ा हो और कृतिम पैर के जरिए खड़े होकर खेलते हों। फिलहाल प्रवीण टी-44 कैटेगरी से आते हैं और वह टी-64 में भी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में अब भारत के पदकों की संख्या चार हो गई है। इस स्पर्धा में भारत की तरफ से मरियप्पन थंगवेलु, शरद कुमार और निषाद कुमार पहले ही पदक जीत चुके हैं। 

टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक 11 मेडल जीत चुका है जिनमें दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। इन खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। फिलहाल पदक तालिका में भारत 36वें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed