{"_id":"5fd897865cf7176ba68011c7","slug":"tokyo-olympics-flame-will-still-visit-every-corner-of-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले, 121 दिन में 859 शहरों से गुजरेगी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीन माह बाद टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले, 121 दिन में 859 शहरों से गुजरेगी
Tue, 15 Dec 2020 04:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
23 जुलाई 2021 से शुरू होने वाले टोक्यो टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू होने में करीब तीन महीने ही रह गए हैं। मगर सवाल अब भी वही है कि कोरोना महामारी के बीच इसका सफल और सुरक्षित आयोजन कैसे कराया जाए। आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी।
विज्ञापन
नौ महीने पहले जब महामारी के कारण ओलंपिक स्थगित किए गए, तब भी रिले यहीं से शुरू होनी थी। जापान के तटवर्ती इलाके में स्थित यह शहर दस साल पहले भूकंप और सुनामी में तबाह हो गया था, इसके बाद परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी भी इसने झेली।
विज्ञापन
टॉर्च रिले पूरे जापान में घूमेगी जिसमें 10000 धावक और सैकड़ों अधिकारी भाग लेंगे, इसमें स्थानीय रहवासी शामिल नहीं हैं। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के उप महानिदेशक यूकिहिको नुनोमूरा ने कहा, 'टॉर्च रिले के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दर्शक, टॉर्च को थामने वाले और अधिकारी सब इसका पालन करेंगे।'
विज्ञापन