फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics chief Yoshiro Mori made objectionable remarks on women, may resign

टोक्यो ओलंपिक के अक्ष्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, दे सकते हैं इस्तीफा

Thu, 11 Feb 2021 11:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics chief Yoshiro Mori made objectionable remarks on women, may resign
योशिरो मोरी - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक 2020 के प्रमुख योशिरो मोरी जल्दी ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप झेल रहे टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। जापान की एक प्रमुख मीडिया के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक के अध्यक्ष जल्द ही अपने इस फैसले का ऐलान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल जापानी मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले बताया था कि मोरी ने एक हफ्ता पहले जापान ओलंपिक समिति की बैठक में महिलाओं को लेकर कहा था कि वो काफी बोलती हैं, क्योंकि वे प्रतिस्पर्धी होती हैं। उन्होंने कहा था कि बोर्ड की बैठकों में अगर अधिक महिलाएं हों तो वे लंबी चलती हैं क्योंकि महिलाएं प्रतिस्पर्धी होती हैं, अगर एक महिला ने कुछ कहने के लिए हाथ उठाया तो दूसरी को लगता है कि उसे भी बोलना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अगर आप बोर्ड मीटिंग में महिलाओं की संख्या बढ़ाते हैं तो इससे आपको परेशानियां हो सकती हैं। मीडिया में यह बातें लीक होने के बाद अगले ही दिन 83 वर्षीय पूर्व जापानी प्रधान मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने बंद दरवाजों के पीछे ऐसे टिप्पणी की और उन्हें ऐसा करने के लिए खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरी को अपने इस बयान के बाद में माफी मांगने को बाध्य होना पड़ा था। हालांकि माफी मांगने के बावजूद हर तरफ से उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी। सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों जापान में राजनीति और निदेशक मंडल में उम्रदराज पुरुषों का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed