फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics: 21 new COVID-19 cases reported, no athletes among them

Tokyo Olympics: 'खेलों के महाकुंभ' में कोरोना का कहर, आज सामने आए 21 नए मामले 

Sat, 31 Jul 2021 02:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 02:35 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक में कोरोना के 21 नए मामले
  • नए मामलों में कोई एथलीट शामिल नहीं
  • खेलों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 241

विज्ञापन
Tokyo Olympics: 21 new COVID-19 cases reported, no athletes among them
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : twitter@Tokyo2020

विस्तार

'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो में शनिवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। मगर इसमें कोई एथलीट शामिल नहीं हैं। इस बात की जानकारी आयोजकों ने दी। इन नए मामलों में 14 ठेकेदार और सात खेलों से संबंधित अधिकारी हैं। इसमें 16 जापान के निवासी और पांच विदेश से आए लोग हैं। आयोजन समिति ने कहा कि इनमें से कोई भी ओलंपिक गांव में नहीं रह रहा है। इसके साथ ही अब खेलों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 241 हो गई है। ओलंपिक शुरू होने के बाद से शहर में दिन ब दिन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को आयोजकों ने ओलंपिक से जुड़े हुए 27 नए कोविड-19 मामलों की घोषणा की थी, जिसमें तीन खिलाड़ी शामिल थे। आयोजकों ने कहा कि जापान में खेलों में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार तक विदेशों से 40,558 लोग पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed