फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021 wrestler Vinesh Phogat has won 13th medals on international leval Except olympics

Tokyo Olympics: 13 पदक जीत चुकी हैं विनेश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ओलंपिक को छोड़ सभी पदक हैं खाते में मौजूद

Wed, 21 Jul 2021 03:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 21 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में महिला रेसलर विनेश फोगाट से पदक की उम्मीद है। उन्होेंने दुनिया भर की कई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं लेकिन अभी तक ओलंपिक में उनकी झोली खाली है। उन्होंने रेसलिंग की प्रतियोगिताओं में अब तक 13 पदक अपने नाम किए हैं। 

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021 wrestler Vinesh Phogat has won 13th medals on international leval Except olympics
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच साल पहले चोट के चलते क्वार्टर फाइनल में बाहर होने वाली पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) टोक्यो में पदक जीतकर उस दर्द को हमेशा के लिए भूलना चाहेंगी। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 26 वर्षीय विनेश के यह दूसरे ओलंपिक हैं। दुनिया की नंबर एक पहलवान विनेश ने इस साल लगातार तीन खिताब जीते हैं। हरियाणा के भिवानी की विनेश पिछले साल कजाखस्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप के जरिए टोक्यो का टिकट कटाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। विनेश को दो बार की विश्व चैंपियन मायू मुकाइडा से कड़ी चुनौती मिलेगी। विनेश का सामना चौथे दौर में इस जापानी पहलवान से हो सकता है।

विज्ञापन


रेसलिंग में विेनेशा का दबदबा रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह टोक्यो ओलंपिक में भारत को जरूर पदक दिलाएंगी। अपने पिता महावीर सिंह फोगाट से कुश्ती के दांव-पेच सीखने वाली विनेश देश और दुनिया की जानी-मानी महिला रेसलर हैं। 
विज्ञापन


वहीं अगर विनेश के द्वारा जीते गए पदकों की बात की जाए तो उन्होंने अब तक विभिन्न स्पर्धाओं में 13 मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य, राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण, वहीं एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार विनेश टोक्यो में भारत के लिए पदक जीतकर इतिहास रच सकती हैं। विनेश फोगाट रेसलिंग की कई कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह 48, 50 और 53 किग्रा भार वर्ग में भारत की तरफ से चुनौती पेश करते हुए पदक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed