फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Tokyo Olympics 2021: Overseas spectators banned for the event due to coronavirus

सावधानी: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, विदेशी दर्शकों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

Sat, 20 Mar 2021 05:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Mar 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2021: Overseas spectators banned for the event due to coronavirus
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले आयोजकों ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। आयोजकों ने अहम बैठक के बाद कहा कि विदेशों से आने वाले दर्शकों को इस साल जुलाई में शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले जापान के लोगों ने बाहरी दर्शकों के आने पर नाखुशी जाहिर की थी। जापान सरकार बे भी कहा था कि दुनियाभर में सामने आ रहे नए स्ट्रेन और संक्रमण की बढ़ती संख्या की वजह से देशवासी चिंतित हैं और ऐसे में सरकार के लिए विदेशी दर्शकों का स्वागत करना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, जापान की जनता लगातार ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है और उन्होंने विदेशियों से कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका जताई है। इसके अलावा खेल की लागत बढ़ने का भी विरोध हो रहा है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होगा। इन खेलों में 11000 ओलंपिक खिलाड़ी, 4000 पैरालम्पिक खिलाड़ी, हजारों कोच, जज, प्रायोजक, मीडिया और वीआईपी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में शुरू होने वाले टोक्यो गेम्स को मूल रूप से 2020 के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन महामारी के कारण इसमें एक साल की देरी हुई। हालांकि इस साल आयोजक खिलाड़ियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर तरह के सुरक्षा उपायों को अपना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed