Tokyo Olympics: हॉकी में जीत, पूजा रानी और सिंधु ने किया निराश, ऐसा रहा भारत के लिए नौवां दिन
- सिंधु सेमीफाइनल में ताई जु यिंग से हारीं
- बॉक्सिंग में पूजा रानी ने किया निराश, क्वार्टरफाइनल में हारीं
- टोक्यो ओलंपिक में नौवें दिन आज भारत को पदक की उम्मीद।
- कमलप्रीत कौर महिला डिस्कश थ्रो के फाइनल में पहुंचीं।
- भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत
- तीरंदाजी में अतनु दास प्री क्वार्टरफाइनल में हारे
- मुक्केबाजी में वर्ल्ड नंबर एक अमित पंघाल हारकर बाहर
- निशानेबाजी में अंजुम और तेजस्विनी हारीं
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में अब दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। नौवें दिन डिस्कस थ्रो में देश की उम्मीदें जगी हैं। महिलाओं की स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा हॉकी में भी महिला टीम ने ग्रुप का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया और दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया।
हालांकि अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। तीरंदाजी के एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अतनु दास को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जापानी खिलाड़ी ने 6-4 से हराया। जबकि मुक्केबाजी में देश की सबसे बड़ी उम्मीद अमित पंघाल भी हारकर बाहर हो गए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को कोलम्बियाई मुक्केबाज से शिकस्त झेलनी पड़ी।
सिंधु सेमीफाइनल में हारीं
भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ताई ने सिंधु को 21-18, 21-12 से हराया। पहले गेम में एक वक्त सिंधु 8-4 से आगे थीं। ताई ने वापसी करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। ताई के 20 पॉइंट हो गए, जबकि सिंधु 18 पॉइंट पर थीं। इसके बाद ताई ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु अपनी लय खोती दिखीं। शुरुआत में मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था, जिसे ताई ने 13-7 और फिर 16-8 की लीड लेते हुए अपने पक्ष में कर लिया। ताई के ड्रॉप शॉट्स और डिसेप्शन के सामने सिंधु मजबूत खेल नहीं दिखा पाईं। सिंधु अब 1 अगस्त को कांस्य पदक के लिए चीन की बिंग जिआओ का मुकाबला करेंगी।
बॉक्सिंग में पूजा रानी ने किया निराश
उधर, मुक्केबाजी में भारतीय बॉक्सर पूजा रानी (75 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की कियान ने 5-0 से हराया। तीनों राउंड में ली को सभी पांच जजों ने 10-10 अंक दिए। पूजा को पहले दो राउंड में सभी जजों से 9-9 अंक मिले। तीसरे राउंड में चार जजों ने पूजा को 9-9 और एक जज ने आठ अंक दिए। इस तरह ली ने यह बाउट 5-0 से अपने नाम किया।
💔@PoojaRani gives her best but couldn't get over the line as she goes down against Rio #Olympics 🥉medalist 🇨🇳's Qian Li in Quarterfinals of 75 kg at @Tokyo2020#RingKeBaazigar#boxing#Tokyo2020#Cheer4India#TeamIndia pic.twitter.com/hAlLZYmOVz
— Boxing Federation (@BFI_official) July 31, 2021
महिला हॉकी में भारत की जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ग्रुप का आखिरी मैच जीतने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मुकाबले को टीम इंडिया ने 4-3 से अपने नाम किया और टोक्यो ओलंपिक की दूसरी जीत हासिल की। भारत की तरफ से वंदना कटारिया ने सर्वाधिक तीन गोल दागे। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है और उसकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है।
दरअसल अब भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। नियमों के तहत हर ग्रुप से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, फिलहाल भारतीय टीम ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। अब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की टीमें ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगी, इसमें अगर ब्रिटेन बाजी मारता है या मैच ड्रॉ खेलता है तो ऐसी स्थिति में भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आयरलैंड की जीत पर भारत बाहर हो जाएगा।
जानें भारत के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का पूरा गणित
डिस्कश थ्रो के फाइनल में कमलप्रीत कौर
महिलाओं की डिस्कश थ्रो स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप बी से कौर ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का स्कोर हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहीं। कमलप्रीत भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
कमलप्रीत ने अलावा ग्रुप ए से सीमा पुनिया ने 60.57 मीटर का स्कोर किया और छठे स्थान पर हैं। दोनों ग्रुप में से शीर्ष 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।
#TeamIndia | #Tokyo2020 | #Athletics
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 31, 2021
Women's Discus Throw Qualification Results
A superb 6⃣4⃣m throw by #KamalpreetKaur to qualify for the Finals in Group B, while #SeemaPunia bows out, finishing 6th in Group A! #RukengeNahi #EkIndiaTeamIndia #Cheer4India pic.twitter.com/7ZwoeX8rWy
तीरंदाजी में अतनु हारे
भारतीय तीरंदाज अतनु दास का टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान के फुरूकावा ताकाहरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। फुरूकावा ने उन्हें 6-4 से हराया।
#JPN's Takaharu Furukawa gets the better of Atanu Das and it's over for #IND in #archery 💔
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 31, 2021
Atanu loses 6-4 to Furukawa after a close battle of bows 🏹#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether
पंघाल ने किया निराश
NOT THE START WE WANTED😞 💔
— Boxing Federation (@BFI_official) July 31, 2021
Playing his maiden #Olympics @Boxerpanghal puts up his best efforts but fell short as he goes down 1-4 against Rio Olympics Silver Medalist 🇨🇴's Yuberjen M in round of 16 at @Tokyo2020 #RingKeBaazigar#boxing#Tokyo2020#Cheer4India#TeamIndia pic.twitter.com/fN2OxgxlWO
निशानेबाजी में एक और हार
निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अंजुम मौद्गिल और तेजस्विनी सावंत ने निराश किया। दोनों ही निशानेबाज फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं और ओलंपिक से बाहर हो गईं।
श्रीशंकर फाइनल की दौड़ से बाहर
भारत के लंबी कूद एथलीट श्रीशंकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और ओवरऑल 25वें स्थान पर रहते हुए फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। श्रीशंकर ने अपने पहले प्रयास में 7.69 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह दूसरे और तीसरे प्रयास में इससे बेहतर नहीं कर सके। उनका दूसरा प्रयास 7.51 मीटर और तीसरा प्रयास 7.43 मीटर का रहा था। वह अपनी हीट में 13वें और ओवरऑल 25वें (32 खिलाड़ियों में) स्थान पर रहे।
गणपति और ठक्कर की जोड़ी निचले स्थान पर
पुरुषों की स्किफ 49अर स्पर्धा में केसी गणपति और वरुण ठक्कर की भारतीय सेलिंग जोड़ी तीन रेस में क्रमश: 16वें, नौवें और 14वें स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी 154 अंकों के साथ 19 जोड़ियों में ओवरऑल 17वें स्थान पर है।