फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympics: Indian wins, Vandana Katariya scores the first-ever hat-trick for the Indian Womens Hockey in the Olympics

वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल

Sat, 31 Jul 2021 11:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 31 Jul 2021 11:26 AM IST
सार

वंदना कटारिया ओलंपिक इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Indian wins, Vandana Katariya scores the first-ever hat-trick for the Indian Womens Hockey in the Olympics
वंदना कटारिया - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन गोल दागे और टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। इसी के साथ वंदना ओलंपिक इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी। बता दें कि इससे पहले आखिरी बार 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। मलयेशिया के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी और भारत ने मुकाबले को 3-1 से जीता था। 

विज्ञापन


मैच की बात करें तो वंदना के शानदार खेल की बदौलत ही भारतीय टीम ग्रुप ए का अपना आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही और क्वार्टरफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से पटखनी दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक की अपनी दूसरी जीत हासिल की और ग्रुप में चौथे स्थान पर पहुंची। 
विज्ञापन

 

क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का गणित

Tokyo Olympics: Indian wins, Vandana Katariya scores the first-ever hat-trick for the Indian Womens Hockey in the Olympics
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : twitter@Thehockeyindia

दरअसल अब भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। नियमों के तहत हर ग्रुप से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले खेलकर ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। जबकि ग्रेट ब्रिटेन चार मैच खेलकर तीसरे और आयरलैंड इतने ही मैच खेलकर पांचवें स्थान पर है।  

अब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की टीमें ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगी और एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसमें अगर ब्रिटेन की टीम बाजी मारती है या मैच ड्रॉ खेलती है तो ऐसी स्थिति में भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आयरलैंड की जीत पर भारत ओलंपिक से बाहर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed