फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Thailand Open PV Sindhu and Kidambi Srikanth in the second round Thomas Cup winning hero HS Prannoy and Saina Nehwal lose in first round

Thailand Open: सिंधू और श्रीकांत के दूसरे दौर में, थॉमस कप जीत के हीरो एचएस प्रणय और साइना पहले दौर में हारे

Wed, 18 May 2022 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 11:07 PM IST
सार

आठवें वरीय श्रीकांत ने फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को 49 मिनट में 18-21, 21-10, 21-16 से हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने ने 59 मिनट में अमेरिका की लॉरेन लैम को 21-19, 19-21, 21-18 से हराया।

विज्ञापन
Thailand Open PV Sindhu and Kidambi Srikanth in the second round Thomas Cup winning hero HS Prannoy and Saina Nehwal lose in first round
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को थॉमस कप विजेता बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले किदांबी श्रीकांत ने थाईलैंड ओपन 500 सुपर सीरीज में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। आठवें वरीय श्रीकांत ने फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को 49 मिनट में 18-21, 21-10, 21-16 से हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने ने 59 मिनट में अमेरिका की लॉरेन लैम को 21-19, 19-21, 21-18 से हराया। 
विज्ञापन


थॉमस कप जीत के हीरो एचएस प्रणय, लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने अपने को संभालते हुए अच्छी वापसी की। वह अगले दौर में आयरलैंड के न्हात एनगुएन से भिड़ेंगे, जिन्होंने डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंग्स को 21-12, 23-21 से हराया। 
विज्ञापन


सिंधू अब अगले दौर में कोरिया की विश्व नंबर 46 सिम यू जिन से खेलेंगी। मालविका बंसोड़ ने यूक्रेन की मारिया यूलितिना को तीन गेमों के सघर्ष में 17-21, 21-15, 21-11 से हराया। साइना को कोरिया की किम गा यून ने 50 मिनट में 21-11, 15-21, 17-21 से हराया। प्रणय को भी कड़े संघर्ष में मलयेशिया के डैरेन ल्यू के हाथों 17-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ वर्मा फ्रांस के टोमा पोपोव से 20-22, 12-21 से हारे। आकर्षी कश्यप को कनाडा की मिचेल ली ने 13-21, 18-21 से और थाईलैंड की रत्नाचोक इंतेनॉन ने अश्मिता चालिहा को 10-21, 15-21 से हराया। साई प्रणीत को थाईलैंड के कैंटापोन ने 12-21, 13-21 से हराया। वहीं, अश्वनी भट्ट और शिखा गौतम की जोड़ी ने कित्तिपाक और प्रिंदा को 21-12, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed