फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता लगाते थे ठेला, महिला शूटर ने लगाया रेप का आरोप, फिल्मी है सिल्वर मेडलिस्ट संजीव की कहानी

Tue, 21 Aug 2018 10:23 PM IST
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क
अंशुल तलमले, स्पोर्ट्स डेस्क Updated Tue, 21 Aug 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Success story of Asian games silver medalist Sanjeev Rajput

पिता सड़क किनारे ठेला लगाकर पूड़ी बेचा करते थे, लेकिन बेटे को एक अच्छे स्कूल में पढ़ाया। बेटे ने भी पिता के सपने को उड़ान दी और एशियन गेम्स में ऐसा इतिहास रचा कि दुनिया देखती रह गई। हम बात कर रहे हैं संजीव राजपूत की, जिन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाड में रजत पदक पर निशाना लगाया।

Success story of Asian games silver medalist Sanjeev Rajput

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में सिल्वर मेडल जीतने वाले 37 वर्षीय संजीव की कहानी में कई उतार-चढ़ाव है। संजीव का परिवार मूलत: हरियाणा के यमुनानगर से संबंध रखता है। अथक मेहनत कर पिता ने संजीव को अच्छे स्कूल में पढ़ाया। नतीजनत 18 साल की उम्र में नेवी में भर्ती हो गए और यहीं पर रहते हुए जागा निशानेबाजी का शौक।

Success story of Asian games silver medalist Sanjeev Rajput

2001 में पहली बार निशानेबाजी करने के बाद संजीव 2004 में पाकिस्तान में तीन गोल्ड से खाता खोला, जिस पर पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ भी उनके मुरीद हो गए। फिर यहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद मेलबॉर्न में हुए राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of Asian games silver medalist Sanjeev Rajput

यह पहला मौका नहीं जब संजीव राजपूत ने भारत के लिए एशियन गेम्स में मेडल जीता हो। इसके पहले भी वह एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। मौजूदा वक्त में इंडियन नेवी में बतौर मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-2 और एक बेटी के पिता संजीव की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया था जब एक साथी शूटर ने उनपर रेप का आरोप मंढ़ा था।

विज्ञापन
Success story of Asian games silver medalist Sanjeev Rajput

दरअसल, 2015 में एक महिला शूटर ने दिल्ली में संजीव राजपूत पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। 4 दिसंबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि संजीव राजपूत ने शादी का वादा कर उनका यौन शोषण किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed