फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूली छात्र, वकील और अनुभवी निशानेबाज ने एशियाड में दिखाया दम, ये है गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज की कहानी

Tue, 21 Aug 2018 10:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 10:02 PM IST
सार

: 3 medals from shooters,

विज्ञापन
Asian games 2018: 3 medals from shooters, Saurabh Chaudhary, Sanjeev Rajput and Abhishek Verma

एक स्कूली बच्चा अपनी परिपक्वता का परिचय देकर स्वर्ण पदक हासिल करता है, एक अनुभवी खिलाड़ी रजत पदक अपने नाम करता है और शौकिया तौर पर खेलने वाला एक वकील कांस्य पदक जीतने में सफल रहता है। यह कहानी है 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन यानी मंगलवार की।

Asian games 2018: 3 medals from shooters, Saurabh Chaudhary, Sanjeev Rajput and Abhishek Verma

मंगलवार को भी भारत की तरफ से निशानेबाजों ने दबदबा बनाए रखा। किसान के बेटे 16 वर्षीय सौरभ चौधरी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा निशानेबाज बन गए हैं। उन्होंने पालेमबांग में पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में 240.7 अंक के खेलों के रिकार्ड के साथ यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।

Asian games 2018: 3 medals from shooters, Saurabh Chaudhary, Sanjeev Rajput and Abhishek Verma

इस बीच चौधरी ने ओलंपियन और विश्व चैंपियन निशानेबाजों को भी पीछे छोड़ा। तीन साल पहले निशानेबाजी अपनाने वाले 11वीं के छात्र चौधरी ने कहा, 'मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा था। इससे कोई मदद नहीं मिलती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian games 2018: 3 medals from shooters, Saurabh Chaudhary, Sanjeev Rajput and Abhishek Verma

इनमें वकील से निशानेबाज बने अभिषेक वर्मा भी शामिल थे जिन्होंने 219.3 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक जीता। कड़ी मेहनत, लगन के दम पर अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में भारत की झोली में कांस्य पदक डालकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया। अभिषेक के पिता अशोक कुमार वर्मा पलवल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। वे बेटे की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Asian games 2018: 3 medals from shooters, Saurabh Chaudhary, Sanjeev Rajput and Abhishek Verma

अब बात करते हैं संजीव राजपूत की जिनका करियर और जिंदगी बलात्कार के आरोपों के कारण दुरूह बन गयी थी। इस 37 वर्षीय अनुभवी निशानेबाज ने पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक जीता। सामान्य परिस्थितियों में इसे थोड़ा निराशाजनक कहा जाता क्योंकि नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद वह सबसे आगे थे लेकिन आज राजपूत ने उम्मीद जतायी कि अब उन्हें फिर से नौकरी मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed