फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting world cup all eyes on number one rank elavenil valarivan and Divyansh singh panwar

शूटिग वर्ल्ड कप: पहले दिन विश्व की नंबर एक एलावेनिल और दिव्यांश पंवार 10 मीटर एयर राइफल में उतरेंगे

Fri, 19 Mar 2021 08:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Mar 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Shooting world cup all eyes on number one rank elavenil valarivan and Divyansh singh panwar
शूटिंग वर्ल्ड कप - फोटो : SELF

विश्व कप के पहले ही दिन सारी निगाहें 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया के नंबर एक शूटर की पदवी पर बैठे दिव्यांश सिंह पंवार और एलावेनिल वालरिवान पर होंगी। खासतौर पर एलावेनिल के लिए यह विश्व कप टोक्यो ओलंपिक में खेलने या नहीं खेलने का बड़ा आधार बन सकता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में अंजुम मौद्गिल और अपूर्वी चंदेला ने ओलंपिक कोटा हासिल किया है, लेकिन एलावेनिल ने इस इवेंट में अपने प्रदर्शन से ओलंपिक टीम में शामिल होने का दावा ठोक रखा है। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एलावेनिल अगर अपनी विश्व रैंकिंग पर खरी उतरती हैं तो अपूर्वी और अंजुम में से किसी एक की जगह ओलंपिक टीम में शामिल होने का उनका दावा बेहद मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुरुष और महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन मुकाबले होंगे। पुरुषों में दिव्यांश के अलावा दीपक कुमार और अर्जुन बबूटा मुख्य मुकाबले में उतरेंगे। पंकज और ऐश्वर्य प्रताप बतौर एमक्यूएस खेलेंगे, जबकि महिलाओं में एलावेनिल, अंजुम और अपूर्वी दावा पेश करेंगी। पुरुषों में दिव्यांश और दीपक का ओलंपिक टीम में चयन लगभग पक्का है, लेकिन महिलाओं में स्थिति काफी कड़ी है।

विज्ञापन


एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि ओलंपिक के लिए टीम का चयन शूटरों की वर्तमान फॉर्म को ध्यान में रखकर होगा। ऐसे में लंदन ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले गगन नारंग की शिष्या एलावेनिल का प्रदर्शन काफी अहम रहेगा। हालांकि चीन और जापान के शूटरों की गैरमौजूदगी में भी मुकाबला काफी कड़ा होने जा रहा है। मुकाबले में कई ऐसे शूटर भी हैं जिन्होंने ओलंपिक कोटा हासिल कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के उस्मान भारत पहुंचे

इस विश्व कप में खेलने के लिए पाकिस्तानी स्कीट शूटर उस्मान चांद दिल्ली पहुंच गए हैं। वह बृहस्पतिवार तड़के दुबई से एयरपोर्ट उतरे। जकार्ता एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहने वाल उस्मान दोपहर को रेंज में प्रैक्टिस भी की। वहीं कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बृहस्पतिवार को कोरोना टेस्टिंग को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। शूटरों को ट्रेनिंग और मुकाबलों में उतरने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर उतरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed